फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of women ministers in Yogi Adityanath cabinet.

योगी मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या घटी, अब सिर्फ चार मंत्री

Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Aug 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Number of women ministers in Yogi Adityanath cabinet.
मंत्री पद की शपथ लेतीं नीलिमा सिंह कटियार व कमलारानी वरुण। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद प्रदेश सरकार में अब महिलाओं की भागीदारी घटकर चार हो गई है। मार्च 2019 में मंत्रिमंडल गठन में डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, अनुपमा जायसवाल, स्वाति सिंह, अर्चना पांडेय और गुलाबो देवी को मंत्री बनाया गया था।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में प्रयागराज से सांसद निर्वाचित होने के बाद डॉ. जोशी ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मंगलवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल और भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में कमला रानी वरुण को कैबिनेट मंत्री, जबकि भाजपा की प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार को राज्यमंत्री बनाया गया है। कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह और गुलाबो देवी पहले से मंत्रिमंडल में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब 56 हो गई योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या

पहले विस्तार के बाद योगी मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 56 हो गई है। इसमें 25 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा 22 राज्यमंत्री हैं। मार्च 2017 में जब योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब मंत्रिपरिषद के सदस्यों की संख्या 47 थी।

लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद तीन मंत्रियों सत्यदेव पचौरी, रीता बहुगुणा जोशी व डॉ. एसपी सिंह बघेल ने इस्तीफा दे दिया था जबकि ओम प्रकाश राजभर को बर्खास्त कर दिया गया था।

वहीं, स्वतंत्रदेव सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद मंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था, जबकि विस्तार से एक दिन पहले मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल व भूतत्व एवं खनिकर्म राज्यमंत्री अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया था। इसके बाद मंत्रिपरिषद में कुल 38 सदस्य रह गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed