फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of visitors of Ramlala going down in Ayodhya.

आस्था पर भीषण गर्मी का असर: अयोध्या में हजारों की संख्या में घटे श्रद्धालु, दोपहर में रामपथ पर चहल-पहल घटी

Fri, 31 May 2024 01:36 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Fri, 31 May 2024 01:36 PM IST
सार

सामान्य दिनों में जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर रहे थे। अब यह संख्या घटकर 1.15 लाख रह गई है। इसका कारण भीषण गर्मी माना जा रहा है।

विज्ञापन
Number of visitors of Ramlala going down in Ayodhya.
अयोध्या में रामलला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नौतपा के चलते पड़ रही भीषण गर्मी का असर अयोध्या के धार्मिक पर्यटन पर भी दिख रहा है। रामलला के दर्शनार्थियों के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुरुवार को तापमान 42 डिग्री रहा। इसके चलते श्रद्धालु भी कम आ रहे हैं। इन दिनों जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु रोजाना रामलला के दर्शन कर रहे थे। वहीं पिछले दो दिनों में रामलला के दरबार में महज 1.15 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के पीछे भीषण गर्मी को कारण बताया जा रहा है। गुरुवार को रामजन्मभूमि पथ के सामने से गुजरने वाले रामपथ पर चहल-पहल पहले की तुलना में कम दिखी। बिड़ला धर्मशाला के पास जहां तिल रखने की जगह नहीं होती थी, वहां सुबह 11:30 बजे सन्नाटा पसरा रहा। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते रोजाना दर्जनों श्रद्धालु रामजन्मभूमि पथ व हनुमानगढ़ी जाने वाले भक्तिपथ पर गश खाकर गिर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ढाई महीने में पूरे यूपी को मथ दिया, पीएम मोदी ने 32 तो योगी ने 159 सभाएं की, रोड शो भी किए
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सड़क हादसे के बाद बृजभूषण का बेटा बोला- मुझे दोषी दिखाया गया, चार गाड़ियों के साथ चलना नाॅर्मल बात


बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:15 बजे एक महिला श्रद्धालु रामजन्मभूमि पथ पर गश खाकर गिर गईं। उन्हें इलाज के लिए श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। बुधवार को रामलला के दरबार में महज 65,282 श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई थी तो बृहस्पतिवार को यह संख्या घटकर 50,115 पहुंच गई। हालांकि ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व छाया के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। दर्शन मार्ग पर कूलर व पंखे भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को ओआरएस का पैकेट भी बांटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed