{"_id":"878df0d08097547e3c9a04e22005a85d","slug":"number-of-posts-to-be-increase-in-teachers-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या बढ़ेंगे अध्यापक भर्ती के 15 हजार पद?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या बढ़ेंगे अध्यापक भर्ती के 15 हजार पद?
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 10 Feb 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक भर्ती में 15 हजार पद और बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में पदों की तुलना में भर्तियां नहीं निकाली गईं हैं।
सोमवार को लक्ष्मण मेला मैदान पर बीटीसी प्रशिक्षु वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डटे अभ्यर्थियों का आरोप है कि बार बार आवेदन की तिथि बढ़ाकर सरकार ने मौका तो दिया लेकिन पदों की संख्या नहीं बढ़ाई गई।
एसोसिएशन के मो. अरशद का कहना है कि सरकार 15 हजार और पदों की विज्ञप्ति जारी कर बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित करे।
ऐसा न होने पर प्रदेश भर में बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का अनशन जारी रहेगा।