फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of patients recovering in the state

प्रदेश में बढ़ी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या, 2170 नए मरीज, 2527 डिस्चार्ज

Sat, 28 Nov 2020 10:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 28 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Number of patients recovering in the state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
यूपी में 10 दिन बाद एक बार फिर नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को 2170 नए मरीज सामने आए हैं जबकि स्वस्थ होने के बाद 2527 को डिस्चार्ज किया गया है। इससे पहले 18 नवंबर को 2390 नए मरीज सामने आए थे, जबकि 2529 को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रदेश में 18 से 28 नवंबर के बीच लगातार नए मरीजों की संख्या बढ़ रही थी और डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में कमी आई थी। इससे मरीजों के ठीक होने की दर पर भी असर पड़ा था। 16 नवंबर को भी 1546 नए मरीज मिले थे जबकि 1889 को डिस्चार्ज किया गया था। स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को लखनऊ में सबसे ज्यादा 290 मरीज, मेरठ में 213, गाजियाबाद में 195,  नोएडा में 156 और कानपुर में 109 केस मिले हैं। जबकि 21 मरीजों की मौत हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7718 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed