{"_id":"60a420828ebc3e6dc158af44","slug":"number-of-death-certificate-application-increasing-gw-reporters-news-lko5786051190","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुने से अधिक आ रहे मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन, रोजाना 200 के पार जा रहा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुने से अधिक आ रहे मृत्यु प्रमाणपत्र के आवेदन, रोजाना 200 के पार जा रहा आंकड़ा
विज्ञापन
कोरोना से पहले जहां सामान्य दिनों में मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए रोज लगभग 80 से 100 आवेदन आते थे, उनकी संख्या अब दोगुनी से अधिक हो गई है। नगर निगम में इन दिनों हर दिन 200 से ऊपर आवेदन आ रहे हैं, जिससे चलते जांच से लेकर उनकी ऑनलाइन फीडिंग तक में समय लग रह है। ऐसे में प्रमाणपत्रों के जारी होने में दो से तीन दिन का समय लग जा रहा है।
हालांकि यह समय जनहित गारंटी अधिनियम के तहत दस गुना तक कम है। अधिनियम में प्रमाण पत्र के लिए अधिकतम 30 दिन का समय तय है। फिर भी नगर आयुक्त की ओर से प्रमाणपत्र जारी करने के लिए और कर्मचारी लगाने का आदेश दिया गया है। कोरोना संक्रमण में बढ़ी मौतों के बाद नगर निगम में भी प्रमाणपत्र बनवाने वालों की संख्या बढ़ी है। हालांकि अब केजीएमयू, पीजीआई सहित शहर के सभी सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों को भी उनके यहां हुई मृत्यु का प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार है। ऐसे में अब नगर निगम में वही लोग प्रमाण पत्र के लिए पहुंचते हैं, जिनके परिवारीजन की मृत्यु घर पर हुई है या ऐसे निजी अस्पताल में हुई है, जिसको अभी मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार नहीं है। उसके बाद भी जिस तादाद में शहर में बीते माह सामान्य और संक्रमित मौतें बढ़ी हैं, उसका असर नगर निगम में दिखाई दे रहा है।
जांच और फीडिंग में लग रहा समय
नगर निगम के जोन छह में मंगलवार को 61 मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आवेदन आए। यहां की जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने बताया पिछले दिनों 20 से 25 आवेदन आ रहे थे। इसकी पूरी कोशिश रहती है कि प्रमाण पत्र उसी दिन जारी हो जाए। वहीं नगर निगम के जोन एक में मंगलवार को 45 आवेदन आए। जोनल अधिकारी दिलीप श्रीवास्तव ने बताया जांच और फीडिंग में समय लगता है, इसे देखते हुए यह निर्देश कर्मचारियों को दिए गए हैं कि यदि जांच को लेकर कोई विशेेष वजह न हो तो 48 घंटे में प्रमाणपत्र जरूर जारी कर दिया जाए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र कार्य से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि इस समय आवेदनों की संख्या कोरोना संक्रमण से पहले की तुलना में दोगुनी से अधिक है।
विज्ञापन
कई जगह एक ऑपरेटर के सहारे काम
नगर निगम के कई जोनों मे इस समय एक ही ऑपरेटर के जरिए प्रमाणपत्र जारी करने का काम हो रहा है। पचास प्रतिशत का रोस्टर होने के चलते भी कई जगह आधे कर्मचारी आ रहे हैं। ऐसे में अधिक आवेदन के चलते काम बढ़ा है, जिसको लेकर ऑपरेटर बढ़ाने की आवश्यकता जताई जा रही है।
प्रमाण पत्र जारी करने का काम जल्द से जल्द किया जाए उसको लेकर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि जिस भी जोन में कम्प्यूटर ऑपरेटर या अन्य कर्मचारी की जरूरत हो तो उसके लिए और कर्मचारी लगाए जाएं। प्रमाणपत्रों के आवदेन बढ़े हैं, ऐसे में किसी को कोई परेशानी न हो और जल्द प्रमाण पत्र जारी हो यह सुनिश्चित करने को कहा गया है।
- अजय द्विवेदी, नगर आयुक्त