फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of corona infected in UP ow reached to 80

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 81, सरकार का आदेश, बाहर से आने वालों को रखा जाएगा क्वारंटीन में

Mon, 30 Mar 2020 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Mar 2020 02:58 AM IST
विज्ञापन
Number of corona infected in UP ow reached to 80
गंभीर हैं हालात... - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। यूपी में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को भी पांच संक्रमित मरीज मिले। प्रदेश में अब तक 81 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं गौतमबुद्धनगर में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मिले हैं, यहां संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


इस बीच लॉकडाउन के दौरान विभिन्न प्रदेशों से यूपी आ रहे सभी लोगों को क्वारंटीन करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम, पुलिस आयुक्त व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि ऐसे व्यक्तियों को सीधे उनके घर ले जाने के बजाय धर्मशालाओं, हॉस्टलों इत्यादि में क्वारंटीन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। वहीं, उनका चिकित्सीय परीक्षण किया जाय और खान-पान की भी व्यवस्था की जाय।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी डीएम-एसएसपी तथा सीएमओ को आपस में संवाद बनाकर कोरोना नियंत्रण पर प्रभावी कार्रवाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने पिछले तीन दिनों में आए लोगों चिह्नित कर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद होम क्वारंटीन के भी निर्देश दिए। उन्होंने नोडल अफसरों से कहा कि वे विभिन्न राज्यों में रह रहे यूपी के लोगों को लॉकडाउन के दौरान वहीं रोकें।


उन्हें बताएं कि इसी में सभी की सुरक्षा व भलाई है। उन्होंने अफसरों को संबंधित राज्यों से समन्वय कर यूपी के लोगों के रहने-खाने की व्यवस्था कराने को कहा। कोई समस्या होने पर यूपी सरकार खुद व्यवस्था करेगी।

मकान मालिक दिहाड़ी मजदूरों से न लें एक माह का किराया
मुख्यमंत्री ने मकान मालिकों से दिहाड़ी मजदूरों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों से एक माह का किराया न लेने की अपील की है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिजली व पानी का कनेक्शन एक माह तक न काटा जाए और आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

यह भी दिए निर्देश
- प्रदेश में आइसोलेशन वार्ड बढ़ाएं, आर्मी अस्पताल को जोड़ें
- सेवानिवृत चिकित्सकों की सेवा लेने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed