{"_id":"65a236551a602dda8f01dd06","slug":"ntpc-unit-production-closed-in-raebareli-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: एनटीपीसी की यूनिट नबंर दो से बिजली उत्पादन ठप, 210 मेगावाट होता था उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: एनटीपीसी की यूनिट नबंर दो से बिजली उत्पादन ठप, 210 मेगावाट होता था उत्पादन
Sat, 13 Jan 2024 12:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचाहार (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचाहार (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Jan 2024 12:35 PM IST
सार
एनटीपीसी परियोजना के ब्वॉयलर में रिसाव होने से यूनिट नंबर दो में बिजली उत्पादन बंद कर दिया गया है। हालांकि, जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि इसे सामान्य देखभाल के लिए बंद किया गया है। जल्द ही फिर से चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
एनटीपीसी यूनिट।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एनटीपीसी परियोजना में वार्षिक मरम्मत के पांच दिन पहले चालू की गई यूनिट नंबर दो के ब्वॉयलर में शुक्रवार की सुबह रिसाव हो गया। इससे यूनिट बंद हो गई। यूनिट बंद होने से 210 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया है। परियोजना के अधिकारियों ने सामान्य अनुरक्षण के लिए यूनिट बंद करने की बात कहते हुए जल्दी उत्पादन शुरू होने का दावा किया है।
विज्ञापन
परियोजना में बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें पांच यूनिटों से 210 मेगावाट व छठवीं यूनिट से 500 मेगावाट सहित कुल 1,550 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जाता है। परियोजना की दूसरी यूनिट पिछले माह वार्षिक मरम्मत के लिए बंद की गई थी। लगभग एक माह तक उसके सभी कलपुर्जों की देखभाल की गई। जो खामियां थीं, उसे दूर कर बीते सोमवार को उसे चालू किया गया। शुक्रवार की सुबह यूनिट के ब्वॉयलर में रिसाव हो गया और यूनिट बंद हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी में सीटों का बंटवारा: सपा-कांग्रेस की बैठक टली, कांग्रेस बसपा को हर हाल में गठबंधन में लाने को इच्छुक
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल वर्मा को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार
सूचना मिलते ही परियोजना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। यूनिट बंद होने से परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। इस समय परियोजना की पांच यूनिटों से 1,340 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट सामान्य देखभाल के लिए बंद की गई है। जल्द ही चालू की जाएगी।