{"_id":"675001f1779313e5b40cde4d","slug":"ntpc-power-production-from-unit-number-five-stopped-raebareli-news-c-101-1-slko1033-123573-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी : पांच नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी : पांच नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप
Wed, 04 Dec 2024 12:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना के स्विच यार्ड में लगा वेव ट्रैप (सिग्नल हानि रोकने के लिए अवरोध या फिल्टर का काम करता है) मंगलवार को ट्रिप हो गया। स्पार्किंग से इंसुलेटर में आग लग गई। इससे परियोजना की पांच नंबर यूनिट भी बंद हो गई। मौके पर पहुंचे सीआईएसएफ के दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। इस घटना से 210 मेगावाट यूनिट से बिजली की उत्पादन कम हो गया है।
परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए छह यूनिटें स्थापित हैं। इसमें यूनिट नंबर एक, दो, तीन, चार व पांच 210-210 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही हैं। छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली बनाती हैं। मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे पांच नंबर यूनिट के स्विच यार्ड से बिजली आपूर्ति के लिए कानपुर को जाने वाली लाइन में लगा वेव ट्रैप खराब हो गया। उसमें स्पार्किंग से इंसुलेटर में आग लग गई। आग लगते ही पांच नंबर यूनिट बंद हो गई।
सूचना के बाद परियोजना अधिकारी व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन यूनिट बंद होने से 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। परियोजना की चार नंबर यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद है। इस समय चार यूनिटों से 1130 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि कानपुर कम्युनिकेशन लाइन व यूनिट ट्रिप हुई है। मरम्मत का काम शुरू है। जल्द ही यूनिट चालू की जाएगी।