{"_id":"67589f04b3c24b0d27066b44","slug":"ntpc-electricity-production-starts-from-fourth-unit-raebareli-news-c-101-1-slko1032-123944-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनटीपीसी : चौथी यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनटीपीसी : चौथी यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू
Wed, 11 Dec 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी में एक माह पहले वार्षिक मरम्मत के लिए बंद की गई चौथी यूनिट सोमवार की रात चालू कर दी गई। मंगलवार को उससे बिजली उत्पादन भी शुरू हो गया है। इससे परियोजना में 210 मेगवाट बिजली उत्पादन बढ़ गया है।
परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच यूनिटें स्थापित हैं, जबकि छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली उत्पादन करती है। इन यूनिटों को हर वर्ष देखभाल के लिए बंद किया जाता है। 11 नवंबर को परियोजना की 210 मेगावाट बिजली उत्पादन करने वाली चौथी यूनिट बंद की गई थी। लगभग एक माह तक इसके उपकरणों की जांच की गई। खराब उपकरण निकाले गए और उसकी जगह नए उपकरण लगाए गए।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सोमवार रात उसे चालू कर दिया गया। परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को यूनिट से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है। परियोजना की सभी यूनिटों को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है।