{"_id":"5ef050a9730e5b2227391219","slug":"nsa-against-murderer-of-kamlesh-tiwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों पर लगा रासुका, नोटिस दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों पर लगा रासुका, नोटिस दिया गया
Mon, 22 Jun 2020 12:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
कमलेश तिवारी (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगा दिया है।
विज्ञापन
जेल में बंद दोनों आरोपियों युसूफ खान पुत्र इशरत खान पठान निवासी फतेहपुर और सैयद आसिम अली पुत्र हातिम अली निवासी नागपुर को नोटिस दे दिया गया है।
बता दें कि लखनऊ में 18 अक्तूबर 2019 को नाका इलाके में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में शूटरों ने .32 बोर के असलहे का प्रयोग किया था। हालांकि शूटरों की गोली कमलेश को नहीं लगी थी। इसके बाद उनका गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले में हत्या, सबूत छिपाने व जालसाजी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
मूलरूप से सीतापुर के महमूदाबाद कस्बा निवासी कमलेश तिवारी खुर्शीदबाग में परिवार संग रहते थे। 18 अक्तूबर 2019 को दोपहर में दो युवक उनसे मिलने आए थे। इसके बाद घर के अंदर ही तिवारी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन