फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nrhm scam, some corruts more

कुछ और अधिकारी सीबीआई के निशाने पर

Mon, 12 May 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
nrhm scam, some corruts more

एनआरएचएम घोटाले में स्वास्थ्य विभाग के कुछ और कर्मचारियों के धांधली में शामिल होने के सुबूत मिले हैं।

विज्ञापन


एनआरएचएम घोटाले की जांच में सीबीआई के सामने कई जिलों और अस्पतालों में दवा तथा उपकरणों की खरीद व सप्लाई के साथ ही निर्माण कार्य में भी जमकर धांधली किए जाने के तथ्य सामने आ रहे हैं।

सीबीआई की जांच में इस धांधली में स्वास्थ्य महानिदेशालय के कुछ और अधिकारियों के फंसने के आसार हैं। सीबीआई इनके खिलाफ भी साक्ष्य जुटा रही है।

अभी तक की जांच के नतीजों के आधार पर सीबीआई ने पिछले दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव आईएएस प्रदीप शुक्ला के खिलाफ शासन से अभियोजन की सहमति मांगी हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा सुल्तानपुर के तत्कालीन सीएमओ समेत आठ के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग से भी अभियोजन की दरकार है।

सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव और उसके भुगतान की प्रक्रिया से जुड़े कुछ और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई इस सिलसिले में कुछ लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। बयान में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद इस मामले की जांच में स्वास्थ्य महानिदेशालय के कुछ और अधिकारियों के भी फंसने के आसार हैं।

सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि शासन और स्वास्थ्य विभाग से अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed