फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NRHM scam in up

नप सकते हैं इस विभाग के और अधिकारी

Mon, 12 May 2014 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 May 2014 11:37 AM IST
विज्ञापन
NRHM scam in up

एनआरएचएम घोटाले की जांच में सीबीआई के सामने कई जिलों और अस्पतालों में

विज्ञापन
दवा तथा उपकरणों की खरीद व सप्लाई के साथ ही निर्माण कार्य में भी जमकर धांधली किए जाने के तथ्य सामने आ रहे हैं।

सीबीआई की जांच में इस धांधली में स्वास्थ्य महानिदेशालय के कुछ और अधिकारियों के फंसने के आसार हैं। सीबीआई इनके खिलाफ भी साक्ष्य जुटा रही है।


अभी तक की जांच के नतीजों के आधार पर सीबीआई ने पिछले दिनों पहले स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव आईएएस प्रदीप शुक्ला के खिलाफ शासन से और फिर सुल्तानपुर के तत्कालीन सीएमओ समेत आठ के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग से अभियोजन की सहमति मांगी हुई है।


सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों की खरीद के प्रस्ताव और उसके भुगतान की प्रक्रिया से जुड़े कुछ और अधिकारियों की भूमिका भी सामने आ रही है।

सीबीआई कुछ लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। बयान में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद इस मामले की जांच में स्वास्थ्य महानिदेशालय के कुछ और अधिकारियों के भी फंसने के आसार हैं।

सीबीआई के सूत्र बताते हैं कि शासन, स्वास्थ्य विभाग से अभियोजन की स्वीकृति मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed