फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NR will run ring rail between Lucknow and Prayagraj Varanasi Ayodhya Know route chart and timing

UP News: राजधानी से माघ मेला पहुंचना होगा आसान, उत्तर रेलवे चलाएगा रिंग रेल; जानें रूट चार्ट व टाइमिंग

Thu, 08 Jan 2026 07:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jan 2026 07:03 PM IST
सार

उत्तर रेलवे प्रशासन लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या रेलवे स्टेशन तक रिंग रेल चलाएगी। इससे राजधानी से माघ मेला पहुंचना आसान होगा। आगे पढ़ें और जानें रूट चार्ट व टाइमिंग...

विज्ञापन
NR will run ring rail between Lucknow and Prayagraj Varanasi Ayodhya Know route chart and timing
Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन, लखनऊ से प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या के बीच रिंग रेल चलाएगा। इससे माघ मेले में पहुंचना काफी आसान होगा। श्रद्धालु वाराणसी व अयोध्या भी घूम सकेंगे।

विज्ञापन


प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। उत्तर मध्य रेलवे माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चार रिंग रेल चला रहा है। इससे श्रद्धालु चित्रकूट, झांसी आदि का भ्रमण भी कर पा रहे हैं। इसी क्रम में अब उत्तर रेलवे भी रिंग रेल चलाएगा। 
विज्ञापन


यह ट्रेन लखनऊ से शुरू होकर प्रयागराज जाएगी। जहां माघ मेले में श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। इसके बाद वाराणसी, अयोध्या के रास्ते वापस लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन का शेड्यूल व नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा। सूत्र बताते हैं कि 13 जनवरी से पूर्व ही ट्रेन पटरी पर उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है टाइमिंग...

इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 04293 स्पेशल ट्रेन 15 जनवरी को प्रयाग से रात 8:20 बजे चलकर रात दो बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन 18 जनवरी को भी मौनी अमावस्या और 23 जनवरी को वसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा पर रात 8:20 बजे प्रयाग से चलकर रात दो बजे लखनऊ आएगी। 


वापसी में लखनऊ से प्रयाग जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी रेलवे मौनी अमावस्या पर 17 जनवरी को ट्रेन 04292 स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह 17 जनवरी को दोपहर दो बजे चलकर रात 7:55 बजे प्रयाग पहुंचेगी।

12 तक निरस्त रहेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

माघ मेले के लिए चलाई गई चार स्पेशल ट्रेनों को 12 जनवरी तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसमें 04251 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट, 04252 अयोध्या कैंट प्रयाग जंक्शन स्पेशल, 04253 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल व 04254 अयोध्या कैंट प्रयाग जंक्शन स्पेशल को निरस्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed