फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now you pursuing b ed with distance program

अब घर बैठ या नौकरी करते हुए कर सकेंगे बीएड की पढ़ाई

Sat, 19 Sep 2015 11:05 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
now you pursuing b ed with distance program

अब आप बीएड की पढ़ाई घर बैठकर या कोई नौकरी करते हुए भी कर सकेंगे। बदली हुई व्यवस्था में यह संभव होगा। यह नई व्यवस्था लखनऊ यूनीवर्सिटी में शुरू होगी। एलयू में जल्द ही दूरस्थ शिक्षा पद्धति से बीएड की पढ़ाई शुरू होगी।

विज्ञापन


नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजूकेशन (एनसीटीई) से मंजूरी मिलने के बाद विवि में दूरस्थ शिक्षा पद्धति पर बीएड के साथ ही बैचलर ऑफ इलीमेंट्री एजूकेशन, बीए-बीएड/बीएसी-एमएड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, बीएड पार्ट टाइम प्रोग्राम ऑफ थ्री-ईयर पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


पांचों पाठ्यक्रम लविवि में शिक्षा संकाय के अधीन चलाए जाएंगे। शनिवार को प्रस्तावित कार्य परिषद की बैठक में इन पाठ्यक्रमों को मंजूरी दी जानी है। कार्य परिषद की मंजूरी के बाद इनके सिलेबस आदि बनाने का काम शिक्षा संकाय शुरू करेगा। बोर्ड ऑफ स्टडीज और फैकल्टी बोर्ड की मंजूरी के बाद अगले सत्र से कोर्स शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीटीई ने बैचलर ऑफ इलीमेंट्री एजूकेशन, बैचलर ऑफ एजूकेशन थ्रो ओडीएल मोड, बीए-बीएड/बीएसी-एमएड इंटीग्रेटेड प्रोग्राम और बीएड पार्ट टाइम प्रोग्राम ऑफ थ्री ईयर प्रोग्राम चलाने की मंजूरी दी थी।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव पीके पांडेय के अनुसार ने 16 जुलाई को लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ ही अन्य राज्य विवि को इस संबंध में पत्र लिखा था। ऐसे ये कोर्स शुरू करने से पहले कार्य समिति की मंजूरी ली जानी है। इसके बाद पाठ्यक्रमों का पूरा खाका और स्वरूप तय करने की जिम्मेदारी शिक्षा संकाय को निभानी होगी।

इस बीच एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर एकेडमिक काउंसिल में पांच बाहरी सदस्यों को भी नामित किया गया है। इनमें ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. खान मसूद, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, दिल्ली के निदेशक प्रो. वामन केंद्रे, एलयू के जियोलॉजी विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. एमपी सिंह, सोश्योलॉजी विभाग से सेवानिवृत्त्त प्रो. आभा अवस्थी और प्रो. कृष्ण बिहारी पांडेय शामिल हैं।

कॉलेजों में बीपीएड के सिलेबस और पैटर्न को मंजूरी

now you pursuing b ed with distance program

कार्य परिषद की बैठक में कई कॉलेजों में चल रहे पाठ्यक्रमों की अस्थायी मान्यता बढ़ाने तथा नई मान्यता देने पर भी विचार किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए समाजशास्त्र, एमए एआईएच और एमए गृह विज्ञान विषयों की अस्थायी सहयुक्तता देने का प्रस्ताव कार्य परिषद में रखा जाएगा।

इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला विद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए अर्थशास्त्र, एमए समाजशास्त्र, एमए इतिहास और एमए गृहविज्ञान विषयों की अस्थायी मान्यता विस्तार पर भी निर्णय लिया जाना है। चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन को सेल्फ फाइनेंस आधार पर बीएससी की मान्यता देने का प्रस्ताव भी कार्य परिषद के सामने रखा जाएगा।

कार्य परिषद की बैठक में तीन कॉलेजों के दाखिलों पर लगी रोक हट सकती है। कुलसचिव का कहना है कि इनमें से सूर्या इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, वनस्थली ज्ञानपीठ गर्ल्स डिग्री कॉलेज और अकबरी बेगम लॉ कॉलेज के प्रबंधकों ने कमियां पूरी करने का आश्वासन दिया है। इसलिए इन कॉलेजों की मान्यता का प्रस्ताव कार्य परिषद के सामने रखा जाएगा।

एलयू के प्रवक्ता प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि एनसीटीई ने वर्तमान सत्र से बीपीएड पाठ्यक्रम में अहम बदलाव किए हैं। इस कोर्स को दो साल का करने के साथ ही चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम भी लागू किया गया है। इसी के अनुसार बीपीएड का नया सिलेबस बना है। नए सिलेबस में योग का प्रैक्टिकल हिस्सा जुड़ने के साथ ही अन्य प्रैक्टिकल को भी बढ़ावा दिया गया है। एलयू से संबद्घ डिग्री कॉलेजों में बीपीएड की पढ़ाई इसी के अनुसार होगी।

बीपीएड पढ़ाई के पैटर्न पर भी हुआ फैसला

now you pursuing b ed with distance program

एलयू से संबद्घ कॉलेजों में बीपीएड की पढ़ाई और परीक्षाएं वार्षिक पद्घति से होंगी। हालांकि नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन एनसीटीई के नियमानुसार इसमें चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू किया जाएगा।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बीपीएड के सिलेबस और पैटर्न दोनों को ही फाइनल कर दिया गया। शनिवार को होने वाली कार्य परिषद की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

शुक्रवार को एकेडमिक काउंसिल से पहले आर्ट्स के फैकल्टी बोर्ड की इमरजेंट बैठक बुलाकर बीपीएड के सिलेबस और पैटर्न को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा एलयू और कॉलेजों में चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम लागू करने को भी हरी झंडी दे दी गई।

नियमों को ताक पर रखकर एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बिना एजेंडे के ही सीबीसीएस के ऑर्डीनेंस को मंजूरी दे दी। सूत्रों के अनुसार सीबीसीएस के लिए किसी भी सदस्य को एजेंडा दिया ही नहीं गया था। यहां तक की कुलपति के सामने जो दस्तावेज रखे गए उसमें भी सीबीसीएस नहीं शामिल था।

इसे लेकर कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने कार्यवाहक कुल सचिव को काफी सुनाया भी। प्रो. एनके पांडेय ने बताया कि एमएससी और एमबीए में वर्तमान सत्र से सीबीसीएस लागू हो गया है।

इससे पहले फैकल्टी बोर्ड और एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बरती गई लापरवाही सभी जगह चर्चा का विषय रही। असल में एकेडमिक काउंसिल में बीपीएड के जिस सिलेबस और पैटर्न को ले जाया जाना था उसे फैकल्टी बोर्ड से पास नहीं कराया गया था।

इस पर अचानक निर्णय लेकर शुक्रवार को इमरजेंट फैकल्टी बोर्ड की बैठक बुलाई गई। बहुत से सदस्यों को इसकी जानकारी न होने से वह अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed