Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now whole world will see two lakh rare manuscripts and statues present in state museum of Lucknow

UP: अब पूरी दुनिया देखेगी राज्य संग्रहालय में मौजूद दो लाख पांडुलिपियां और मूर्तियां, इनमें अधिकतर दुर्लभ हैं

Sun, 18 May 2025 05:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सहज, अमर उजाला, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 May 2025 05:17 PM IST
सार

लखनऊ स्थित राज्य संग्रहालय में मौजूद दो लाख दुर्लभ पांडुलिपियां और मूर्तियां अब पूरी दुनिया देखेगी। सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने बताया कि संग्रहालय केवल कलाकृतियों के संग्रह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भी ज्ञान के केंद्र हैं। ऐसे में जरूरी है कि यहां मौजूद भारतीय इतिहास, संस्कृति, धर्म, संस्कार, जीवनशैली व परिधानाें के बारे में बच्चों व युवाओं को ज्ञान दिया जाए।

विज्ञापन
Now whole world will see two lakh rare manuscripts and statues present in state museum of Lucknow
राज्य संग्रहालय में मौजूद पांडुलिपियां और मूर्तियां, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के प्राणि उद्यान में स्थित राज्य संग्रहालय में करीब दो लाख कलाकृतियां मौजूद हैं। इनमें से अधिकतर दुर्लभ हैं। इनमें 200 पांडुलिपियां हस्तलिखित व ताम्रपत्र पर लिखी हुई हैं। करीब 4500 मूर्तियां और इतनी ही टेराकोटा शैली की मूर्तियां हैं। इसके अलावा 1600 प्राचीन पेंटिंग्स भी हैं। इन सभी को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर थ्रीडी स्वरूप में लाने की तैयारी संस्कृति विभाग कर रहा है। जल्द ही इन्हें पूरी दुनिया में कहीं से भी देखा जा सकेगा।

विज्ञापन


18 मई को विश्व संग्रहालय दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम रखी गई है हमेशा बदलते समुदायों में संग्रहालय का भविष्य। इस थीम के तहत राज्य संग्रहालय ने स्कूली बच्चों के बीच संग्रहालयों की जानकारी प्रसारित करने की भी तैयारी की है। इसकी शुरुआत मोहनलालगंज स्थित अटल आवासीय विद्यालय से शुक्रवार को की गई। बच्चों में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। 

विज्ञापन
Trending Videos

Now whole world will see two lakh rare manuscripts and statues present in state museum of Lucknow
सहायक निदेशक राज्य संग्रहालय डॉक्टर मीनाक्षी खेमका, निदेशक राज्य संग्रहालय डॉ शृष्टि धवन। - फोटो : अमर उजाला

सात नए संग्रहालय हो रहे तैयार, दो अन्य प्रस्तावित

राज्य संग्रहालय की निदेशक डॉ. सृष्टि धवन ने बताया कि प्रदेश में सात नए संग्रहालय तैयार हो रहे हैं। इनमें लखनऊ के बख्शी का तालाब में संस्कृति संग्रहालय, बाराबंकी में केडी सिंह बाबू संग्रहालय, बिजनौर में दुष्यंत कुमार संग्रहालय, गोरखपुर में गोरखा रेजीमेंट संग्रहालय, अयोध्या में स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय और कौशांबी व सुल्तानपुर में जिला संग्रहालय तैयार हो रहे हैं। 

अलीगढ़ में ताला संग्रहालय और कासगंज में जिला संग्रहालय का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि एआर-वीआर का प्रयोग कर संग्रहालयों को मनोरंजक बनाने के प्रयास भी हो रहे हैं। राज्य संग्रहालय की कलाकृतियों का डिजिटलीकरण कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इनकी जानकारी आमजन को मुहैया कराई जा रही है।

अंग्रेज कमिश्नर ने डाली थी राज्य संग्रहालय की नींव

राज्य संग्रहालय की नींव 1863 में लखनऊ डिवीजन के तत्कालीन कमिश्नर कर्नल एबॉट ने सींखचे वाली कोठी में डाली थी। 1883 में इसे प्रांतीय संग्रहालय घोषित किया गया। 1984 में इसे लाल बारादरी में स्थानांतरित किया गया। 1950 में इसका नाम राज्य संग्रहालय रखा गया। 1963 में यह बनारसी बाग स्थित भवन में शिफ्ट हो गया। 

विज्ञापन

Now whole world will see two lakh rare manuscripts and statues present in state museum of Lucknow
जैन धर्म की 19वें तीर्थंकर की खंडित प्रतिमा और बुद्ध मस्तक। - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में यहां पर पुरातत्व वीथिका-1 (प्रागैतिहासिक काल से कुषाण काल तक), पुरातत्व वीथिका-2 (गुप्त काल से मध्य काल तक), जैन कला वीथिका, ममी वीथिका, अस्त्र-शस्त्र एवं सज्जा कला वीथिका, प्राकृतिक इतिहास वीथिका 1 व 2, चित्रकला वीथिका, विदेशी मूर्ति कला, बुद्ध, मुद्रा, अवध और मृणमूर्ति वीथिका के अलावा प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय व राज हंस विमान मौजूद हैं।

चौथी शताब्दी का गांधार शैली में बना बुद्ध मस्तक

राज्य संग्रहालय में चौथी शताब्दी का गांधार शैली में बना बुद्ध मस्तक मौजूद है जो कुषाण व गुप्तकालीन है। इसमें स्टको कला का बेहतरीन प्रयोग किया गया है। मालूम हो कि 1930 से 1970 के बीच हद्दा में हुई खोदाई के दौरान करीब 23000 बौद्ध मूर्तियां मिली थीं। इसके अलावा यहां ग्रेनाइट पत्थर से बना 12वीं शताब्दी का दुर्लभ महाकाल मस्तक मौजूद है। 

इसमें ठोड़ी के पास वाला भाग टूटा हुआ है। माथे पर तीसरी आंख स्पष्ट है। सातवीं व आठवीं शताब्दी के बीच की भगवान विष्णु की खंडित प्रतिमा है, जिसमें छवि का दाहिना भाग, देवता का सिर, अतिरिक्त बायां हाथ और बाएं भाग का ऊपरी भाग अप्राप्त है। विष्णु को पद्म पुरुष व एक अन्य पुरुष के साथ दिखाया गया है।

जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर की सिरविहीन मूर्ति

जैन धर्म के 19वें तीर्थंकर की 12वीं शताब्दी की सिरविहीन मूर्ति है, जिसका प्राप्ति स्थान उन्नाव है। शरीर का वर्ण नीला है। इन्हें जैन धर्म की एकमात्र महिला तीर्थंकर माना जाता है। इसके अलावा आठवीं शताब्दी की मनसा देवी की मूर्ति भी मौजूद है, जिसे मिर्जापुर से प्राप्त किया गया। इनकी मान्यता व लोकप्रियता बंगाल में अधिक रही। 10वीं शताब्दी की मां गंगा की मूर्ति, 12वीं शताब्दी की मां सरस्वती प्रतिमा समेत हजारों कलाकृतियां मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed