फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now vaccination in 44 hospital

35 के बजाय 44 अस्पतालों में चलेगा टीकाकरण अभियान, हर बूथ पर 125 को लगेगा टीका

Tue, 26 Jan 2021 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Now vaccination in 44 hospital
राजधानी में टीकाकरण की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब 44 अस्पतालों में टीकाकरण होगा। पहले यह संख्या 35 थी। 28 व 29 जनवरी के बाद 4 और 5 फरवरी को भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

इसके बाद एक चरण छूटे हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए चलाया जाएगा। मालूम हो कि 205 सरकारी और 750 प्राइवेट अस्पतालों में 51 हजार स्वास्थ्य कार्यकर्ता पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

अभी करीब छह हजार का ही टीकाकरण हुआ है। 44725 कार्यकर्ताओं का टीकाकरण होना बाकी है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, चार फरवरी तक सभी कार्यकर्ताओं को टीका लगाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बचे लोगों का टीकाकरण पांच को होगा। इसी दिन फ्रंटलाइन वर्कर का भी टीकाकरण शुरू होगा। इसमें नगर निगम व पुलिस सहित अन्य विभागों के करीब 27 हजार कर्मी शामिल होंगे।
सीएमओ ने बताया कि अब 44 अस्पतालों में अभियान चलेगा। इसमें दिन के हिसाब से बूथों की संख्या तय की जाएगी।
प्रत्येक बूथ पर 125 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का टीकाकरण होगा। अभी प्रत्येक बूथ पर 100 का टीकाकरण हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed