फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now up bjp trained his worker

भाजपा लोगों को बताएगी कि वह आखिर है क्या?

Fri, 31 Jul 2015 03:53 PM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
now up bjp trained his worker

भाजपा यूपी के भावी चुनावों के लिए पूरी तरह से कमर कस लेना चाहती है। राज्य की सत्ता से लंबे समय से गायब रही बीजेपी को यह चुनाव एक संभावना के रुप में नजर आ रहा है।

विज्ञापन


बीजेपी चाहती है कि चुनाव से पहले उसका जमीनी कार्यकर्ता इन चुनावों की अहमियत को समझते हुए पार्टी के कामों में जुट जाए। इसके लिए भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा का महासंपर्क और सदस्यता अभियान वैसे तो अनौपचारिक तौर पर 20 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। पर, भाजपा ने संपर्क के बाद पार्टी से जुड़े नए लोगों को पार्टी की रीतिनीति की ट्रेनिंग देने के लिए प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण देने वालों के लिए बरेली में 1 व 2 अगस्त को एक बड़ी कार्यशाला आयोजित की गई है। इसमें ट्रेनिंग कैंपों के लिए ट्रेनर तैयार होंगे। क्षेत्र स्तर पर भी कार्यशालाएं कर प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

आयोजित होंगी कार्यशालाएं

now up bjp trained his worker

प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशालाओं की भी घोषणा हो गई है। पहली क्षेत्रीय कार्यशालाएं 8 व 9 अगस्त, दूसरी क्षेत्रीय कार्यशालाएं 15 व 16 अगस्त को होंगी। प्रशिक्षण शिविर तीन स्तरों पर होंगे।

पहला शिविर मंडल स्तर पर 24 घंटे, दूसरा प्रशिक्षण शिविर जिलास्तर पर 48 घंटे और तीसरा प्रदेश स्तर पर तीन दिन का होगा। इसमें वैचारिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, पंच निष्ठाएं, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, देश के समक्ष चुनौतियां, भाजपा की कार्यसंस्कृति सहित 10 विषय समझाए जाएंगे।

प्रदेश के प्रशिक्षण प्रभारी अशोक कटारिया कहते हैं कि प्रदेश में भाजपा की सदस्यता लगभग दो करोड़ हो चुकी है। पुरानी सदस्यता से तुलना करें तो 8 गुने से ज्यादा लोग सदस्य बने हैं।

इसमें तमाम ऐसे लोग हैं जो भाजपा से जुड़कर काम तो करना चाहते हैं लेकिन भाजपा के सिद्धांतों की जानकारी नहीं है। ऐसे में अगर इन्हें पार्टी के बारे में जानकारी दिए बगैर काम में लगाया गया तो दिक्कत होगी। ट्रेनिंग का फैसला इसीलिए किया गया है क्योंकि इन्हें यह भी बताना जरूरी है कि भाजपा दूसरे राजनीतिक दलों से अलग क्यों है।

कटारिया के मुताबिक, प्रशिक्षण देने के काम की राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव को सौंपी गई है। प्रदेश में हमारे साथ विजय बहादुर पाठक, डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, सत्यपाल सिंह और अनिल पाराशर को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया कि बरेली में राज्य स्तरीय कार्यशाला में विधान परिषद में पार्टी के नेता हृदयनारायण दीक्षित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता प्रमुख डॉ. दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रसाद, केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलौत और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ट्रेनिंग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed