फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now up 112 and police headquarters staff infected

यूपी 112 कंट्रोल रूम व पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा कोरोना वायरस, 753 हो गई मरीजों की संख्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
now up 112 and police headquarters staff infected
लखनऊ में जीआरपी, आरपीएफ, पीएसी व सीएम हेल्पलाइन के बाद अब कोरोना 112 कंट्रोल रूम व पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गया है। पुलिस मुख्यालय के एक उप निरीक्षक के साथ ही यूपी 112 कंट्रोल रूम के एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये दोनों मरीज गोमतीनगर विस्तार व तेलीबाग क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही राजधानी में  गुरुवार को कुल 27 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें पूर्व में पॉजिटिव मिले पूर्व मंत्री के दो परिजन व एक पूर्व सांसद की गनर की पॉजिटिव आयी रिपोर्ट भी शामिल है। खास बात यह कि पॉजिटिव मिले लोगों में कई शहर के नए इलाकों के हैं।
विज्ञापन


सीएमओ के मुताबिक, गुरुवार को जिन 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें कृष्णानगर के छह लोग हैं। कृष्णानगर में सबसे पहले एक व्यापारी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसके बाद यहां मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ने लगा है। अधिकारियों का कहना है कि व्यापारी के संपर्क में आने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पूर्व सांसद जिनका गनर संक्रमित निकला है, वह भी कृष्णानगर का ही है। उधर, राजाजीपुरम में एफ  ब्लॉक में तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। इलाके को सील कर दिया गया है। यहां पहले भी दो संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा सरोजनी नायडू मार्ग में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।

गोमतीनगर व इंदिरानगर के दो-दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, शक्तिनगर, वृंदावन, पारा, कैसरबाग, अशर्फाबाद, जानकीपुरम व इंदिरानगर के पानी गांव में एक-एक मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा जौनपुर से माल एवन्यू स्थित अपने आवास लौटे पूर्व मंत्री के पौत्र और भाई में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पूर्व मंत्री पहले से ही संक्रमित हो चुके हैं। 

ठेले-खोमचे वालों के लिए सैंपल

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कम्युनिटी सर्वे के तहत गुरुवार को विभिन्न इलाकों से करीब 110 ठेले-खोमचे वालों के सैंपल लिए गए। नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरानगर द्वारा गठित टीम ने भूतनाथ मार्केट में 21 लोगों के नमूने लिए। इसी तरह चिनहट सब्जी मंडी, आलमबाग और परिवर्तन चौक सहित अन्य स्थानों पर भी सैंपल लिए गए। 

पुलिस महकमे में हड़कंप, रोज सैनिटाइज किया जा रहा भवन
सिग्नेचर बिल्डिंग स्थित पुलिस मुख्यालय व यूपी 112 कंट्रोल रूम में संक्रमण पहुंचने से पूरे महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर तीन पर तैनात एक उप निरीक्षक अवकाश से दो दिन पहले ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी जांच कराई गई। इस उप निरीक्षक की कोरोना संक्रमित होने कि पुष्टि के साथ ही उसे भर्ती करा दिया गया है और गेट नंबर तीन के आस-पास सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।

उधर, महिंद्रा डिफेंस (112 की सिस्टम इंटीग्रेटर कंपनी) के एक कर्मी जो तकनीकी इकाई में कार्यरत हैं, के संक्रमित पाए जाने के बाद उनके परिवार के छह अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस कर्मी के संपर्क में आए 28 कर्मियों को घर पर रहने की सलाह दी गई है और सीएमओ से इनके टेस्ट के लिए अनुरोध किया गया है।

यूपी 112 के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि 112 भवन को रोज सैनिटाइज किया जाता है और जिस क्षेत्र में यह कर्मी कार्य कर रहा था उसे बंद कर और गहनता से सैनिटाइज किया जा रहा है। 112 का कार्य यथावत चालू है और सतर्कता बरती जा रही है। 

गाजीपुर थाना व पॉलीगॉन मोबाइल कंट्रोलरूम पर नजर

गाजीपुर थाने के दो सिपाहियों और पॉलीगॉन मोबाइल के कंट्रोलरूम में एक पुलिसकर्मी में भी कोराना जैसे लक्षण मिलने से हड़कंप है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट अगर पॉजिटिव आएगी तो एहतियातन गाजीपुर थाना की बैरक में रहने वाले 40 पुलिसकर्मियों व पॉलीगॉन मोबाइल के कंट्रोलरूम में कार्यरत 12 पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त का कहना है कि सभी थानों, चौकियों, पुलिस ऑफिस और विभिन्न शाखाओं तथा पुलिस लाइन व ट्रैफिक लाइन में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। राजधानी पुलिस में 9000 अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं।

अगर किसी भी पुलिसकर्मी को लगता है कि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं तो तत्काल क्वारंटीन की कार्रवाई की जा रही है। बैरकों में कोरोना की दहशत से हड़कंप मचा है। पुलिस आयुक्त का कहना है कि महकमे में अधिकारियों-कर्मचारियों की कोरोना जांच के लिए चिकित्सा विभाग के अफसरों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed