फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now tractor-trolley engaged in farming and business can be of different colors, five-member team formed

UP News : अब अलग-अलग रंग के हो सकते हैं खेती व व्यवसाय में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली, पांच सदस्यीय टीम गठित

Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Oct 2022 12:26 AM IST
सार

ट्रैक्टर-ट्रॉली का खेती के अलावा व्यावसायिक कार्यों में भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। कृषि और गैर कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर का पंजीकरण भी आरटीओ कार्यालय में अलग-अलग ही होता है। ऐसे में इनकी पहचान के लिए सरकार इनका रंग अलग-अलग करना चाहती है।

विज्ञापन
Now tractor-trolley engaged in farming and business can be of different colors, five-member team formed
ट्रैक्टर

विस्तार

कानपुर, लखनऊ, बरेली में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से लोगों की मौत के बाद सरकार अब इनके सुरक्षा मानकों पर मंथन कर रही है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पांच सदस्यीय एक समिति का गठन किया गया है जो यह तय करेगी कि कृषि और गैर कृषि कार्यों में लगे ट्रैक्टर-ट्रॉली का रंग अलग अलग होना चाहिए। उसे दीपावली से पहले ही रिपोर्ट शासन को सौंपनी है।

विज्ञापन


दरअसल ट्रैक्टर-ट्रॉली का खेती के अलावा व्यावसायिक कार्यों में भी भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। कृषि और गैर कृषि में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रैक्टर का पंजीकरण भी आरटीओ कार्यालय में अलग-अलग ही होता है। ऐसे में इनकी पहचान के लिए सरकार इनका रंग अलग-अलग करना चाहती है। इसके लिए बनी कमेटी ट्रॉली निर्माताओं से भी बात करेगी क्योंकि ट्रैक्टर का तो केवल रंग बदलने से काम चल जाएगा, पर ट्रॉली में सुरक्षा मानक उसके कार्य के आधार पर ही तय किए जाएंगे। साथ ही इसके लिए वर्ष 2000 में बनाए गए नियमों का भी अध्ययन कर सुधार किया जाएगा। दरअसल इसके बाद नियम तो बने पर किसी भी जिले में इसकी जांच नहीं हो पाई। ऐसे में अब बदलाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


पांच नए नियमों को रिपोर्ट में शामिल कर सकती है समिति
कृषि और गैर कृषि ट्रैक्टर-ट्रॉली के रंग में बदलाव।
वाहन फोर सॉफ्टवेयर में ट्रैक्टर का ब्योरा दर्ज हो।
हर दो साल में फिटनेस
ट्रॉली के पीछे एंडीकेटर 
सुरक्षा के लिए बदलाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed