फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now tourist will have sweet experience, state government will develop sugar tourism

पर्यटकों को यूपी में मिलेंगे मीठे अनुभव, राज्य सरकार प्रदेश में विकसित करेगी शुगर टूरिज्म

Sat, 26 Oct 2019 11:46 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 26 Oct 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
now tourist will have sweet experience, state government will develop sugar tourism
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : getty images
राज्य सरकार अब प्रदेश में शुगर टूरिज्म को विकसित करेगी। शुगर टूरिज्म कैसे बढ़े, इसके लिए सहकारी चीनी मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में सात सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी चीनी मिलों के चयन, टूरिज्म की  प्रक्रिया, आवागमन की व्यवस्था एवं विभागीय स्तर पर संबंधित चीनी मिलों एवं पर्यटन विभाग से समन्वय करके एक माह में अपनी संस्तुतियां देगी। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गन्ना एवं आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि गठित कमेटी में सहकारी चीनी मिल संघ के एमडी विमल कुमार दुबे के अलावा अतिरिक्त गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के अतिरिक्त निदेशक द्वारा नामित प्रचार वैज्ञानिक, रायबरेली रोड स्थित भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान के निदेशक द्वारा नामित प्रचार वैज्ञानिक, महानिदेशक पर्यटन द्वारा नामित संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी, सूचना निदेशक द्वारा नामित संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी, यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन के महासचिव और अपर गन्ना आयुक्त शामिल हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई चीनी मिलें अत्याधुनिक तकनीकी से सुसज्जित एवं हाइवे से जुड़ी हुईं हैं। इनके मिल कैंपस भी आकर्षक साज-सज्जा वाले हैं। प्रदेश में कई एथनॉल प्लांट भी अत्याधुनिक हैं। इनका उपयोग भी शुगर टूरिज्म के लिए पर्यटन स्थल के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed