फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now there is an 8 feet deep pothole on the road in front of Lucknow University.

Lucknow News: अब लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने सड़क पर हुआ 8 फीट गहरा गड्ढा

Sat, 14 Sep 2024 05:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Now there is an 8 feet deep pothole on the road in front of Lucknow University.

विज्ञापन


लखनऊ। तेज बारिश के दौरान बृहस्पतिवार रात में लखनऊ विश्वविद्यालय के सामने 20 फीट चौड़ी सड़क धंस गई। इससे करीब आठ फीट गहरा गड्ढा हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद किया गया। शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत शुरू कर दी गई। 16 सितंबर तक यह काम जारी रहने का अनुमान है।



पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता के मुताबिक विश्वविद्यालय के सामने सीवर लाइन पड़ी है, जिसमें रिसाव हो रहा है। यहां पर हाल ही लेसा ने भूमिगत केबल डाला था। मिट्टी की पटाई सही से नहीं होने से सीवर लाइन धंस गई है। चार माह पहले भी इसी मार्ग पर दूसरे मैनहोल के पास सड़क धंसी थी, जिसको ठीक कराया गया था। शुक्रवार को जलकल, नगर निगम और शुएज इंडिया व पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इस दौरान आवागमन बंद रहा। रास्ता बंद होने से दफ्तर जाने के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को भी बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद रखा जाएगा ताकि सड़क की मरम्मत की जा सके।
विज्ञापन




नहीं मिला पानी का लीकेज



पीडब्ल्यूडी की टीम ने मरम्मत का काम शुरू करने से पहले पास में बने सीवर के चैंबर को चेक किया। टीम ने धंसी सड़क के चारों तरफ गहरा गड्ढा कर काफी देर तक पड़ताल की, लेकिन उन्हें लीकेज नहीं मिला। इस दौरान पंपिंग मशीन की मदद से चैंबर को साफ भी कराया गया। जांच में गड्ढे के पास से वाटर सप्लाई लाइन गुजरने की पुष्टि हुई, जो करीब 25 साल पुरानी है। माना जा रहा है कि पानी की पाइपलाइन से पानी का रिसाव हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले भी धंसी थी सड़क



इससे पहले विकासनगर में नवंबर 2022 में पावर साउस चौराहे के पास सड़क धंस गई थी। इस साल मार्च में विकासनगर में ही सेक्टर-4 में ही सड़क धंसने से आवागमन प्रभावित हुआ था। जुलाई में एक बार फिर फिर पावर हाउस चौराहा विकासनगर की सड़क धंस गई थी, जिसकी मरम्मत अभी जारी है।


एक लेन पर ही होगा ट्रैफिक का संचालन

सड़क की मरम्मत का 16 सितंबर तक किया जाएगा। इस दौरान दोनों लेन का यातायात आईटी-हनुमान सेतु मार्ग पर किया जाएगा। इस दौरान यातायात का दबाव रहने की संभावना है। यातायात पुलिस ट्रैफिक का संचालन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed