फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the salaries of 11 municipal tax superintendents have been withheld.

Lucknow News: अब नगर निगम के 11 कर अधीक्षकों का रोका गया वेतन

Thu, 29 Jan 2026 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Now the salaries of 11 municipal tax superintendents have been withheld.
नगर निगम।
लखनऊ। बकाया गृहकर वसूली में लापरवाही पर नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। आठ जोनल अफसरों के बाद अब 11 कर अधीक्षकों का भी वेतन रोक दिया है। इस सख्ती के बाद नगर निगम अफसरों में नाराजगी भी है, लेकिन कुछ बोल नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

जिनका वेतन रोका गया है, उनमें नगर निगम जोन एक के कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय, जोन दो के ओम प्रकाश सोनी, जोन तीन के आलोक श्रीवास्तव व मनोज कुमार यादव, जोन चार के बनारसी दास व जया सिंह, जोन पांच के सभाजीत, जोन छह के विजय शंकर, जोन सात के अजीत कुमार राय व विनय कुमार मौर्या और जोन आठ के कर अधीक्षक राम अचल व सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

इनके अलावा दिसंबर में जिन आठ जोनल अफसरों का वेतन रोका गया था, उनमें जोन एक के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, जोन दो के संजय यादव, जोन तीन के आकाश कुमार, जोन चार की शिल्पा कुमारी, जोन पांच के विनीत कुमार सिंह, जोन छह के अमरजीत सिंह, जोन सात रामेश्वर प्रसाद और जोन आठ के जोनल अधिकारी विकास सिंह शामिल हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि लक्ष्य के अनुरूप वसूली होने पर वेतन जारी किया जाएगा। यह सख्ती इसलिए की गई, क्योंकि लगातार निर्देश दिए जाने के बाद भी वसूली में ढिलाई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed