फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now the hearing of Ansal case in NCLAT court will be held on 17th

Lucknow News: अंसल मामले की अब एनसीएलएटी कोर्ट में सुनवाई 17 को

Wed, 16 Apr 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Now the hearing of Ansal case in NCLAT court will be held on 17th
लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) दिल्ली में मंगलवार को अंसल मामले की सुनवाई तो हुई, मगर कोई निर्णय नहीं हुआ। कोर्ट ने फाइनेंस कंपनी आईएंडएलएफएस की मांग पर सुनवाई दो दिन के लिए टाल दी गई। अब अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी। मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फरवरी में एनसीएलटी ने अंसल कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया था, जिसके कारण सुशांत गोल्फ सिटी के करीब पांच हजार आवंटियों का पैसा फंस गया है। इनसे अंसल ने पैसा तो लिया है, मगर जमीन या मकान नहीं दिए। इसे लेकर ही आवंटियों और निवेशकों के एक समूह ने एनसीएलटी के आदेश से राहत पाने के लिए एनसीएलएटी में अपील दायर की है। मंगलवार को सुनवाई हुई, मगर कोई निर्णय नहीं हुआ और सुनवाई को दो दिन के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed