फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now ten beds in BRD hospital

स्वास्थ्य मंत्री ने किया दस बेड की इमरजेंसी का उद्घाटन, महानगर के भाऊराव देवरस अस्पताल में मिलेगी सुविधा

Wed, 03 Mar 2021 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Now ten beds in BRD hospital
लखनऊ। महानगर स्थित भाऊराव देवरस अस्पताल में अब इमरजेंसी सेवाएं और बेहतर होंगी। भाऊराव देवरस अस्पताल में अभी एक बेड की इमरजेंसी चल रही थी। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने मंगलवार को अस्पताल में 10 बेड के इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन किया। इसके अलावा अस्पताल में जल्द ही छह बेड की आईसीयू की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

लखऊ के जानकीपुरम समेत शहर के बड़े हिस्से महानगर, अलीगंज और विकासनगर में आपातकालीन सेवाओं के लिए कोई भी सरकारी अस्पताल नहीं है। इसकी वजह से इन इलाकों के निवासियों को आपात स्थित में केजीएमयू, लोहिया, सिविल या बलरामपुर अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ती है। इस दौड़ को कम करने के लिए भाऊराव देवरस अस्पताल में 10 बेड की इमरजेंसी सेवा शुरू क ी जा रही है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि इमरजेंसी सेवाओं को और बेहतर करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। डॉक्टर-पैरामेडिकल की कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार बेहतर करने का प्रयास किया जाता रहेगा। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरसी सिंह और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष शुक्ला ने बताया कि इस समय अस्पताल में 70 बेड पर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। जल्द ही 30 बेड और बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed