{"_id":"528b1abd6b33bef6ddcfeb0d31934c99","slug":"now-students-can-persue-bed-with-graduation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ कर सकेंगे बीएड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ कर सकेंगे बीएड
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय जल्द ही नया रास्ता निकालने जा रहा है। इसके लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ-साथ बीएड और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ एमएड करने की सुविधा देने के प्रस्ताव को हरी झंडी देने की तैयारी है।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि वर्तमान में देश में शिक्षकों की काफी कमी है।
ऐसे में मंत्रालय ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ बीएड की सहूलियत प्रदान करेगा तथा पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ एमएड करने की छूट रहेगी।
उनका कहना है कि इससे छात्र-छात्राओं के साल तो बचेंगे ही, साथ ही कम समय में ज्यादा शिक्षित लोग शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार होंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि इस प्रस्ताव पर मंत्रालय में सहमति बन चुकी है। अगले सत्र से इसे लागू किया जा सकता है।