फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now samajwadi party will reform organization, city chief will be declared soon

उपचुनाव की कामयाबी से गदगद सपा अब संगठन करेंगी दुरुस्त, जल्द होगा जिलाध्यक्षों का एलान

Sat, 26 Oct 2019 02:22 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 26 Oct 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
now samajwadi party will reform organization, city chief will be declared soon
samajwadi party - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी उपचुनावों में अपना रामपुर का गढ़ बरकरार रखने के साथ ही भाजपा और बसपा से एक-एक सीट छीनने के बाद अब संगठन को मजबूत बनाने पर ध्यान लगाएगी। अभी भंग चल रही प्रदेश व जिला व विधानसभा इकाइयों के साथ ही युवा संगठनों, मोर्चों व प्रकोष्ठों का पुनर्गठन किया जाएगा। जल्द ही कुछ जिलाध्यक्षों का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन


सपा जिस समय उपचुनाव में उतरी, तब प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर राज्य इकाई समेत सभी संगठन भंग चल रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी कमेटियां 23 अगस्त को भंग की थी। बीच में उपचुनाव के कारण संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया रुक गई थी। अब सपा संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करेगी। जल्द ही सपा के कुछ जिलाध्यक्षों की घोषणा होने की संभावना है। 
विज्ञापन


कई जिलों में पूर्व अध्यक्षों तो कई में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। अनुभव और जोश में समन्वय स्थापित किया जाएगा। यानी संगठन में अनुभवी नेताओं के साथ की जोशीले युवाओं को भी जगह दी जाएगी। लंबे समय से प्रदेश इकाई का गठन भी नहीं हो पाया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जल्द ही अपनी टीम का गठन करेंगे। सपा का इरादा 2022 की जंग में कूदने से पहले संगठन को बूथ स्तर पर धारदार बनाने बनाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में सपा कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी के साथ ही किसानों, युवाओं, मजदूरों, व्यापारियों व नौकरीपेशा लोगों के मुद्दों को लेकर आंदोलन की राह पर चलेगी। इसके लिए संगठन को सशक्त बनाने पर खास जोर दिया जा रहा है। 

जल्द ही चारों युवा संगठनों समेत सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों को सक्रिय कर दिया जाएगा। अलग-अलग संगठनों के कार्यक्रम भी निर्धारित किए जाएंगे। संगठन को मजबूत करके ही विधान परिषद की स्नातक व शिक्षक सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। ये चुनाव अप्रैल 2020 में प्रस्तावित हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार नवंबर माह में संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने का काम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed