फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now pizza and burger will be available in trains

Good News: अब सफर के दौरान मिलेगा आपका फेवरेट पिज्जा-बर्गर

Fri, 02 Oct 2015 09:07 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
now pizza and burger will be available in trains

रेल यात्रा के दौरान फास्ट फूड या पसंदीदा खाने का मन है, तो अब आईआरसीटीसी इस ख्वाहिश को भी पूरी करेगा। स्टेशन बेस्ड ई-कैटरिंग सर्विस में नामी रेस्टोरेंट के अलावा केएफसी, मैक डॉनल्ड्स, सब-वे और डॉमिनोस का भी खाना उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


राजधानी समेत देश के 45 प्रमुख स्टेशनों पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई इस सेवा में रेलवे बोर्ड ने ऐसी तमाम प्रमुख कंपनियों के नाम शामिल करने के निर्देश दिए हैं। यह पालयट प्रोजेक्ट 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन


इस वर्ष रेल बजट में स्टेशन बेस्ड ई-कैटरिंग सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई थी। मगर इसे धरातल में आने में छह माह लगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक (टूरिज्म एंड कैटरिंग) केपी यादव की मानें तो यह सुविधा चलती गाड़ी में उपलब्ध नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पूर्व में ही यात्री को एसएमएस, फोन नंबर, वेबसाइट के जरिये बुकिंग करानी होगी। बोर्ड ने इस सुविधा के लिए एप्लिकेशन भी लॉन्च करने को कहा है। ऑर्डर करने से पहले डिलीवरी टाइम से संबंधित विकल्प दिए जाएंगे। साथ ही जिस स्टेशन पर खाने के पार्सल की डिलीवरी लेनी है, उसका चयन भी करना होगा।

कैश ऑन डिलीवरी सुविधा

now pizza and burger will be available in trains

यात्रियों के पास विकल्प होगा कि वे खाने के ऑर्डर का पैसा पहले दें या फिर खाना पहुंचने पर कैश ऑन डिलीवरी सुविधा अपनाएं। ऑर्डर की इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंटेड रसीद दी जाएगी।
साथ ही ऑर्डर कैंसिल करने का भी विकल्प दिया जाएगा। सभी उत्पाद बाजार मूल्य पर उपलब्ध होंगे और सभी प्रकार के टैक्स जोड़कर दाम लिया जाएगा।

बोर्ड ने जिन कंपनियों के उत्पादों को शामिल करने के लिए आईआरसीटीसी को कहा है उसमें केएफसी, मैकडॉनल्ड, हल्दीराम, बीकानेरवाला, निरूलाज, सागर रत्ना, वैंग्स किचन, सर्वना भवन, सब-वे, डॉमिनोस, पिज्जा हट, कैलॉग्स सरीखे नाम हैं।

इसके अलावा आईआरसीटीसी को अपने स्तर से उन फूड चेन या रेस्टोरेंट को शामिल करने के लिए छूट दी गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने खाने के लिए मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed