फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now pcs pre 2018 result will be release freshly, high court lucknow high court orders

लखनऊ हाईकोर्ट ने दिया आदेश, अब नए सिरे से जारी होंगे पीसीएस (प्री) 2018 के परिणाम

Tue, 01 Oct 2019 10:22 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 01 Oct 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
now pcs pre 2018 result will be release freshly, high court lucknow high court orders
Lucknow High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस-प्री 2018) का परिणाम संशोधित कर नए सिरे से जारी करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ने प्रदेश की महिलाओं को दिए क्षैतिज आरक्षण को संविधान के अनुच्छेद 16 के विपरीत बताया और इसे खारिज कर दिया। 
विज्ञापन


अदालत ने यह आदेश दिल्ली की अभ्यर्थी खुशबू बंसल की याचिका पर दिया। याचिका में राज्य सरकार के नौ जनवरी, 2017 के उस आदेश को चुनौती दी गई जिसके तहत परीक्षा में यूपी की महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई थी। इसमें राज्य की महिलाओं को 20 फीसदी आरक्षण मिलता है, जबकि अन्य राज्यों की महिला अभ्यर्थियों को सामान्य अभ्यर्थी की श्रेणी में शामिल किया जाता है। इस परीक्षा के परिणाम 30 मार्च, 2019 को घोषित किए गए थे।
विज्ञापन

याची के वकील बीआर सिंह ने दलील दी कि क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था दिया जाना संविधान की मंशा के विपरीत है। उन्होंने सरकार के आदेश को खारिज कर परिणाम फिर से घोषित करने का आग्रह किया। जबकि सरकारी अधिवक्ता अशोक शुक्ला ने कोर्ट को बताया कि 30 जून, 2019 के आदेश से 9 जनवरी, 2017 की व्यवस्था खत्म की जा चुकी है।

दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि सरकार ने व्यवस्था समाप्त करने के आदेश 30 जून को दिए जबकि परिणाम 30 मार्च को घोषित किए जा चुके हैं। सरकारी वकील ने बताया कि अदालत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए की गई क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त कर संशोधित परिणाम जारी करे जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed