फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now patients get pure blood

आईडी-नैट के बाद ही मरीजों को मिलेगा ब्लड

Mon, 04 Jan 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Now patients get pure blood
लोहिया संस्थान में शुरू होगी सुविधा, रक्तदाता में भी हो सकेगी बीमारियों की पहचान
विज्ञापन

लोहिया संस्थान के ब्लड बैंक में अब इंडिविजुअल डोनर-न्यूक्लिक एसिड टेस्टिंग (आईडी-नैट) के बाद मरीजों को खून मिलेगा। इससे एक तरफ जहां रक्तदाता में किसी तरह की बीमारी होने पर तत्काल जानकारी मिल सकेगी वहीं मरीज को पहले से कहीं ज्यादा शुद्ध खून मिल सकेगा।
लोहिया संस्थान के निदेशक प्रो. एके सिंह ने बताया कि इस नई तकनीक का इस्तेमाल होने पर मरीजों पर किसी तरह का भार नहीं पड़ेगा। इसके लिए संस्थान को एनआरएचएम से 1.86 करोड़ रुपये मिले हैं। अभी तक यह सुविधा सिर्फ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में है। यह सुविधा देने वाला लोहिया संस्थान प्रदेश का दूसरा ब्लड बैंक है।
विज्ञापन

संस्थान की डीन नुजहत हुसैन ने बताया कि नई मशीन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। मशीन आते ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
10 दिन के भीतर हुआ संक्रमण भी पकड़ा जाएगा
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि आईडी-नैट में डोनर की एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी की जांच होगी। अभी भी यह तीनों जांचें हो रही हैं, लेकिन अब 10 दिन के भीतर भी मरीज संक्रमित हुआ है तो भी बीमारी पकड़ी जा सकेगी। संस्थान में प्रत्येक डोनर के खून की अलग जांच होगी। खून की शुद्धता में किसी तरह कसर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed