फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now passengers have to pay development fees on railway stations

एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर भी देनी होगी डवलपमेंट फीस

Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
now passengers have to pay development fees on railway stations
एयरपोर्ट की तर्ज पर अब रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को डवलपमेंट फीस देनी होगी। यह श्रेणियों के हिसाब से अलग-अलग होगी। इस बाबत रेलवे बोर्ड की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि लखनऊ में गोमतीनगर, चारबाग रेलवे स्टेशनों व लखनऊ जंक्शन पर ही यात्रियों से यह फीस ली जाएगी। इससे रेलवे टिकट पचास रुपये तक महंगा हो जाएगा। हालांकि, यह फीस कब से लागू होगी, इसे लेकर निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड की ओर से पिछले वर्षों में यह प्लान बनाया गया कि जिन रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है, वहां यात्रियों को स्टेशन डवलपमेंट फीस (एसडीएफ) देनी होगा। इसके तहत लखनऊ में उत्तर रेलवे के चारबाग रेलवे स्टेशन व पूर्वोत्तर रेलवे के गोमतीनगर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। इसमें गोमतीनगर स्टेशन का काम चल रहा है, जबकि चारबाग स्टेशन पर निर्माण कार्य वगैरह किए जाने हैं। इन स्टेशनों के रिडवलपमेंट हो जाने के बाद यात्रियों से 10 रुपये से 50 रुपये तक का चार्ज वसूला जाएगा। इसे टिकट के साथ जोड़ा जाएगा। हालांकि उपनगरीय व सीजनल टिकटों पर इसे नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अनारक्षित श्रेणी में लगेगी दस रुपये फीस
अनारक्षित श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को दस रुपये स्टेशन डवलपमेंट फीस देनी होगी। इसके तहत पैसेंजर व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित श्रेणी व मेमू के लिए दस रुपये देने होंगे। जबकि आरक्षित श्रेणी में स्लीपर क्लास में 25 रुपये तथा एसी चेयरकार, थर्ड एसी, सेकंड एसी व फर्स्ट एसी वगैरह में 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म टिकट भी हो जाएगा महंगा
इस चार्ज के लागू हो जाने के बाद प्लेटफॉर्म टिकट पर भी असर पड़ेगा। प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने वालों को भी इसके लिए 10 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed