{"_id":"60830b698ebc3ed1ea3f59d3","slug":"now-oxygen-will-reach-the-hospital-immediately-yogi-inaugurated-the-monitoring-system-for-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तत्काल अस्पताल तक पहुंचेगी आक्सीजन, योगी ने किया मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी का उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तत्काल अस्पताल तक पहुंचेगी आक्सीजन, योगी ने किया मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी का उद्घाटन
Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
सार
प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों पर जरुरत पर तत्काल आक्सीजन मिलेगी। निजी अस्पतालों में आक्सीजन को लेकर मची हाय तौबा के बाद अब एक ऐसा पोर्टल तैयार किया गया है जिस पर जरुरत पर तत्काल आक्सीजन संबंधित अस्पताल तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सरकारी व निजी अस्पतालों पर जरुरत पर तत्काल आक्सीजन मिलेगी। निजी अस्पतालों में आक्सीजन को लेकर मची हाय तौबा के बाद अब एक ऐसा पोर्टल तैयार किया गया है जिस पर जरुरत पर तत्काल आक्सीजन संबंधित अस्पताल तक पहुंचाई जाएगी। शुक्रवार को ऑक्सीजन मॉनिटरिंग सिस्टम फॉर यूपी का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यह प्लेटफार्म प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, परिवहन एवं गृह विभाग के सहयोग से रोड़िक कंसल्टेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। इस कम्पनी के प्रतिनिधि ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मौजूद रहकर समयबद्ध रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे
विज्ञापन
अवस्थी ने बताया कि इसके लिए वेब पोर्टल लिंक तैयार किया गया है। जिसको ऑक्सीजन सप्लाई चेन से जुडे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रयोग किया जा सकेगा। कंपनी के प्रतिनिधि अस्पताल की ऑक्सीजन आवश्यकता का विवरण पोर्टल पर अपलोड करेंगें। पोर्टल पर ऑक्सीजन सप्लाई में लगे वाहनों की ऑनलाइन उपस्थिति को ट्रैक करते हुए निकटस्थ वाहन को अस्पताल के लिए रवाना किया जायेगा, इससे जहॉ एक ओर संबंधित अस्पताल को ऑक्सीजन की मॉग जल्द पूरी होगी वहीं निर्धारित वाहन के पहुॅचने में लगने वाले समय की भी बचत होगी और अस्पतालों को आक्सीजन की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सप्लाई करने वाले वाहनों की रियल टाइम लोकेशन पोर्टल पर उपलब्ध होगी। कंपनी के प्रतिनिधि रिफिल स्टेशन पर भी उपस्थित रह कर इस काम में सहयोग करेंगे। यह भी प्रयास किया जा रहा है कि हर ऑक्सीजन वाहन पर ड्राईवर की पर्याप्त संख्या उत्पन्न रहें, ताकि निर्बाध गति से उनका आवागमन हो सके।