फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now online internal assesment in LU

600 कंप्यूटर वाली लैब से होगा ऑनलाइन एसेसमेंट

Sat, 06 Jul 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Now online internal assesment in LU
लविवि में 600 कंप्यूटर की लैब में होगा ऑनलाइन इंटरनल असेसमेंट
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में सेमेस्टर प्रणाली के तहत होने वाला इंटरनल असेसमेंट ऑनलाइन होगा। इसके लिए विवि में 600 कंप्यूटर वाली लैब तैयार की जा रही है। इसके माध्यम से इंटरनल असेसमेंट टेस्ट ऑनलाइन कराने की तैयारी हो रही है। यहां सभी विद्यार्थी बारी-बारी ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। विवि के साथ ही कॉलेजों में भी ऑनलाइन असेसमेंट के लिए प्रयोगशाला स्थापित होनी हैं। इसके लिए भी जल्द ही निर्देश जारी किया जाएगा।
लविवि ने पिछले शैक्षिक सत्र से अपने यहां स्नातक में भी पूरी तरह से सेमेस्टर प्रणाली लागू कर दी है। इस प्रणाली में मुख्य परीक्षा के साथ ही आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था भी है। हर सेमेस्टर में 100-100 नंबर के छह पेपर हैं। इसमें से 80 नंबर लिखित परीक्षा तथा 20 नंबर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं। इस 20 नंबर में प्रोजेक्ट, उपस्थिति और विभिन्न गतिविधियों तथा कक्षा में हुए टेस्ट के आधार पर नंबर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

इस समय कॉलेजों को आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा कराकर हर विद्यार्थी को उपस्थिति तथा अन्य आधार पर मिले नंबरों का ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल पर अलग-अलग भरना होता है। नई प्रणाली में ऑनलाइन परीक्षा में नंबर भरने के काम से भी फुर्सत मिल जाएगी और तुरंत ही विद्यार्थी का मूल्यांकन हो जाएगा। इसमें गड़बड़ी तथा फर्जीवाड़े की आशंका भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों में भी 50 कंप्यूटर की लैब
लविवि कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि सभी कॉलेजों को भी अगले सत्र से इंटरनल एग्जाम ऑनलाइन संपन्न कराने होंगे। इसके लिए कॉलेजों को कम से कम 50 कंप्यूटर की लैब स्थापित करनी होगी। इसके लिए जुलाई के आखिर तक का समय दिया है। कंप्यूटर लैब स्थापित होने के बाद ऑनलाइन इंटरनल एग्जाम होगा। परीक्षा के साथ ही उसका रिजल्ट भी तुरंत घोषित हो जाएगा।
फर्जीवाड़े से भी मिलेगी मुक्ति
ऑनलाइन इंटरनल असेसमेंट होने से परीक्षा में होने वाले फर्जीवाड़े से भी मुक्ति मिल जाएगी। कॉलेजों में सीसीटीवी लगाए जा चुके हैं। ऑनलाइन असेसमेंट होने पर नंबर बढ़ाने तथा फर्जी नंबर देने जैसी शिकायतों से भी मुक्ति मिल जाएगी। फिलहाल इंटरनल असेसमेंट में काफी फर्जीवाड़े की शिकायतें सामने आती हैं।

इस पहल से पारदर्शिता बढ़ेगी
इंटरनल असेसमेंट ऑनलाइन कराने पर समय की बचत होगी तथा इससे पारदर्शिता बढ़ेगी। इसलिए विवि में 600 कंप्यूटर वाली लैब स्थापित की जा रही है। टैगोर केंद्रीय पुस्तकालय में इसकी स्थापना होगी। इसके साथ ही सभी कॉलेजों में भी कंप्यूटर लैब स्थापित करने के लिए कहा गया है। इस तरह से इंटरनल असेसमेंट ऑनलाइन कराना संभव हो सकेगा।
- प्रो. एसपी सिंह,
कुलपति, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed