फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now nobody can park vehicle in front of your house

आपके घर या दुकान के सामने वाहन खड़ा है तो खुद कराएं चालान

Tue, 20 Jul 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
now nobody can park vehicle in front of your house
अगर कोई आपके घर या दुकान के सामने बिना आपकी मर्जी के वाहन खड़ा कर चला गया है, जिसके कारण बाहर निकला मुश्किल है तो आपकी मदद के लिए यातायात पुलिस तैयार है। इसके लिए विशेष योजना तैयार की गई है। यातायात पुलिस ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर शिकायत करने पर यातायात पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर फोटों खींचेगें और तत्काल वाहन का चालान काटेंगे।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक यातायात कंट्रोल रूम के तीन नंबर को पब्लिक के लिए हेल्पलाइन नंबर के रूप में जारी किया गया है। ये नंबर 9454405155, 6389304141 और 6389304242 हैं। इनपर कॉल करने पर यातायात पुलिस के जवान किसी भी इलाके में घरों व दुकानों के बाहर खड़े वाहन का चालान काटने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

संबंधित थाने में खड़े कर दिए जाएंगे वाहन
एडीसीपी यातायात के मुताबिक इस तरह की अधिक शिकायतें बाजारों व बाजार के आसपास की कॉलोनियों से आती हैं। जहां लोग खरीदारी करने के लिए अपना वाहन कहीं भी खड़े कर देते हैं। भवन स्वामी की शिकायत पर यातायात पुलिस के कर्मचारी चालान की पर्ची देने के लिए एक घंटे वाहन स्वामी का इंतजार करेंगे। इसके बाद संबंधित थाने में वाहन को जमा करा दिया जाएगा, जिसकी इंट्री थाने की जीडी में करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग न रखने वाले प्रतिष्ठानों को जारी होगा नोटिस
एडीसीपी ने साफ कहा कि घर व दुकान के बाहर वाहन पार्क करने वाला व्यक्ति किसी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में जाता है, जहां पार्किंग का कोई इंतजाम नहीं है तो उस व्यावसायिक प्रतिष्ठान के मालिक को भी यातायात पुलिस नोटिस देगी। अगर तय समय पर पार्किंग का निर्माण नहीं कराया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक पार्किंग व्यवस्था नहीं करते हैं, जिससे आसपास के लोगों को दिक्कत होती है। यह नई व्यवस्था इसी को देखते हुए की गई है। हेल्पलाइन पर आई शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
- श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed