{"_id":"cee875022b34fc6aaf28943ff68ac601","slug":"now-no-reservation-for-senior-citizens-in-haj","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश नहीं देंगे बुजुर्गों को हज में आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश नहीं देंगे बुजुर्गों को हज में आरक्षण
सैफ हैदर नकवी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Mar 2014 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज यात्रा में बुजुर्गों को मिलने वाली सुविधाओं को इस बार समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
उनका भी चयन अब सामान्य श्रेणी के हज यात्रियों की तरह होगा। साथ ही उम्र दराज महिला आवेदक को अकेले आवेदन पर पाबंदी होगी।
उन्हें पुरुष साथी के साथ ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी। शनिवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया ने राज्य हज कमेटी को ये सख्त हिदायतें जारी की हैं।
फिलहाल हज यात्रा में जो आवेदक 70 साल की उम्र पार कर चुके हैं, उन्हें आरक्षण श्रेणी ए में आवेदन करने की सुविधा थी।
उनका चयन सामान्य हज आवेदकों से अलग कोटे के तहत किया जाता रहा है।
लेकिन अब हज कमेटी ऑफ इंडिया ने बुजुर्ग आवेदकों को मिलने वाली आरक्षण की ए श्रेणी में आवेदन व अलग चयन की सुविधा को समाप्त कर दिया है।
साथ ही महिला बुजुर्ग हज आवेदकों को एक पुरुष साथी के साथ आवेदन का निर्देश दिया है।
राज्य हज कमेटी के सचिव डॉ. सुलतान अहमद ने बताया कि निर्देश मिलने के बाद अब बुजुर्ग हज आवेदकों की अलग आरक्षित सूची नहीं बनाई जाएगी।
बल्कि उन्हें भी सामान्य वर्ग के हज आवेदकों के साथ लॉटरी कुर्रा में शामिल किया जाएगा।
मेडिकल फिट बुजुर्ग को प्राथमिकता
बुजुर्ग हज आवेदकों को किसी तरह की बड़ी बीमारी न हो, मेडिकल फिट बुजुर्ग ही इस बार हज के लिए चुने जाएंगे।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अपने निर्देश में यह भी कहा है कि ऐसे ही बुजुर्ग आवेदकों को चयनित किया जाए जिन्हें कोई गंभीर बीमारी न हो।
आत्म निर्भर निशक्त को तरजीह
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए ऐसे निशक्त को ही आवेदन की अनुमति दी है, जो आत्म निर्भर हैं।
ऐसा न होने पर उन्हें अपने ऐसे साथी को साथ ले जाना होगा जो उनकी हज यात्रा के दौरान देखभाल करने में सक्षम हो।