फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now more patients get treatment in kgmu

केजीएमयू की ओपीडी में मरीजों की सीमा अब डेढ़ गुना

Sat, 26 Jun 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
now more patients get treatment in kgmu
कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के साथ ही केजीएमयू ने ओपीडी में मरीजों के लिए निर्धारित अधिकतम सीमा में डेढ़ गुना की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब सुपर स्पेशियलिटी में 75 जिसमें से 25 नये और 50 पुराने तथा अन्य विभागों में 150 मरीज जिसमें से 50 नये और 100 पुराने मरीज होंगे, को रोज परामर्श मिलेगा। केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने इसका आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था एक जुलाई से लागू होगी।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि ओपीडी में परामर्श के लिए मरीज और अटेंडेंट दोनों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लानी अनिवार्य होगी। अभी भी संक्रमण की आशंका बनी हुई है, इसलिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता रखी गई है। रिपोर्ट केवल तीन दिन पुरानी ही मान्य होगी। ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। ओपीडी में आने के लिए मरीज ऑनलाइन व फ ोन पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए केजीएमयू की वेबसाइट www.kgmu.org या www.ors.gov.in पर लॉगइन करना होगा। जबकि 0522-2258880 पर फ ोन करके भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed