कायदे से अब शुरू होगा लखनऊ मेट्रो का काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल नेटवर्क के तहत पिलर के बाद अब ट्रैक बिछाने के लिए यू गर्डर बिछाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। पहले दिन ही छह यू गर्डर ढाल दिए जाएंगे। ये काम शुरू होने के मौके पर मुख्य सचिव आलोक रंजन भी मौजूद रहेंगे।
मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक पियर कैप तैयार होने के बाद इस पर यू गर्डर इंस्टॉल कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट के पास बनाए गए कास्टिंग यार्ड में श्यू गर्डर और श्आई गर्डर ढालने का काम तेज कर दिया गया है।
सोमवार को मुख्य सचिव की मौजूदगी में मेट्रो का पहला श्यू गर्डर सामने लाया जाएगा।टीपी नगर से चारबाग तक लखनऊ मेट्रो का काम काफी स्पीड़ से चल रहा है।
महज तीन महीनों के भीतर इस रूट पर जितना काम हुआ हैए उतना काम करने के लिए दूसरे मेट्रो सिटीज को करीब एक साल का इंतजार करना पड़ा। मेट्रो अधिकरियों के मुताबिक एक महीने के भीतर मेट्रो रूट पर गर्डर इंस्टॉल करने का काम तेज हो जाएगा।
गर्डर पर ही बिछाते हैं ट्रैक
गर्डर मेट्रो रेल के ट्रैक के तौर पर इस्तेमाल होता है। मेट्रो के सीधे और कम घुमाव वाले रूट पर ट्रेन के लिए यू गर्डर का इस्तेमाल किया जाता है। तेज घुमाव वाले मेट्रो के ऐलेवेटेड रूट पर आई गर्डर का इस्तेमाल होता है।
लखनऊ मेट्रो को शुरू करने का प्लान 2016 के अंत तक है। राज्य सरकार चाहती है कि कम से कम 16 के आखिरी तक कम से कम एक रूट पर तो मेट्रो़ दौड़ने ही लगे। हालांकि बीच-बीच में ऐसी खबरें आती रहती हैं कि लखनऊ मेट्रो के काम में राज्य सरकार तो अति उत्साहित है लेकिन केंद्र इस मसले पर बहुत सकारात्मक व्यवहार नहीं दिखा रहा है।