फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now lucknow metro in trouble due to budget

मेट्रो के लिए पैसा देने से क्यों हिचकी सरकार?

Wed, 25 Feb 2015 05:35 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
now lucknow metro in trouble due to budget

मेट्रो रेल परियोजना के लिए 1009 करोड़ रुपये वित्तीय वर्ष-2015-16 में देने पर राज्य सरकार ने अपनी सहमति दे दी थी। इसको राज्य सरकार के बजट में घोषित करने की उम्मीद भी की जा रही थी, मगर बजट में सरकार ने अभी केवल 425 करोड़ रुपये का ही प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन


यह प्रस्तावित रकम के आधे से भी कम है। ऐसे में केंद्रीय अनुमोदन की राह देख रहे लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) के सामने राज्य सरकार ने भी संकट खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि एलएमआरसी की ओर से प्रस्तावित 1009 करोड़ रुपये का बजट 2015-16 के लिए पर्याप्त होगा, लेकिन अगले वित्तीय वर्ष में उसे बजट के संकट का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या संकट में पड़ जाएगी मेट्रो

now lucknow metro in trouble due to budget

राज्य सरकार अब अगले साल अपने पास से इस प्रोजेक्ट कोई धन नहीं लगा सकेगी। ऐसे में पीआईबी की स्वीकृति न मिलने की दशा में प्रोजेक्ट फंस जाएगा। वहीं विदेशी ऋण को फाइनल करने के लिए 31 मार्च तक पीआईबी की स्वीकृति हासिल करना होगा।

इसे लेकर एलएमआरसी के अधिकारियों को अब चिंता सताने लगी है। प्रदेश सरकार के स्तर पर भी केंद्र सरकार से बातचीत जारी है, मगर केंद्र की चुप्पी अब परियोजना के भविष्य पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

वहीं, हामी के बाद भी कम बजट का अनुमोदन का अब प्रदेश सरकार ने भी संकट खड़ा कर दिया है। जबकि इस वर्ष एलएमआरसी को सिविल, डिपो, स्पेशल स्पैन, रोलिंग स्टॉक एंड सिग्नलिंग, भूमिगत मेट्रो के लिए डिटेल डिजाइन कंसलटेंट और संभवत: भूमिगत सेक्शन के लिए भी टेंडर करना है।

ऐसे में इस 425 करोड़ के बाद एलएमआरसी के लिए अनुपूरक बजट दूसरा सहारा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed