फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now life of typist krishan kumar change

टाइपिस्ट कृष्ण कुमार को अपनी जीप में ले आई यूपी पुलिस

Tue, 22 Sep 2015 06:09 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
now life of typist krishan kumar change

लखनऊ के एक दरोगा द्वारा जीपीओ पर बैठकर टाइप करने वाले एक बुजुर्ग का टाइप राइटर तोड़ दिया गया था। सोशल मीडिया में ये तस्वीरें वायरल होते ही इस बुजुर्ग की जिंदगी अब पूरी तरह से बदल गई है। नया टाइप राइटर और एक लाख कि मदद मिलने के बाद अब एक सरकारी जीप बुजुर्ग कृष्ण कुमार को सुबह और शाम पिक और ड्रॉप करेगी।

विज्ञापन


दरअसल बुजुर्ग को एक इंटरनेट नंबर से धमकी मिलने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है। सोमवार को कृष्ण कुमार को इंटरनेट कॉल से धमकी मिली थी कि वह संभल जाए। इसके बाद से पुलिस इस मामले में सक्रिय हो गई।  
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी में बैठा कर जीपीओ तक ले गई। अब रोज पुलिस दिनभर उनका ध्यान रखेगी और शाम को फिर घर तक छोड़ेगी। दिन में भी उनके फोन पर किसके फोन आ रहे हैं इस बात का ध्यान रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपाके मालूम ही होगा कि शनिवार को दरोगा प्रदीप कुमार ने कृष्णकुमार का टाइपराइटर तोड़ दिया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में देखते ही देखते वायरल हो गईं थीं। इसके बाद यह पूरा मामला सीएम अखिलेश यादव के संज्ञान में आया था।

सीएम ने बुजुर्ग को नया टाइपराइटर दिलाया था। एसएसपी-डीएम ने माफी मांगी थी। इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया जा चुका है। बावजूद इसके सोमवार को उन्हें धमकी मिली थी।

सुबह-सुबह गाड़ी लेकर घर पहुंची पुलिस

now life of typist krishan kumar change

धमकी मिलने के अगली दिन की सुबह कृष्‍ण कुमार के लिए बिल्कुल अलग थी। दो दिन पहले बिल्कुल अपने मोहल्ले में बिल्कुल अनजान आदमी रहे कृष्‍ण कुमार अब खास बन चुके थे।

मंगलवार को सुबह करीब छह बजे पुलि‍स की गाड़ी गोमतीनगर स्‍थि‍त टाइपि‍स्‍ट कृष्‍ण कुमार के घर पहुंच गई। कृष्‍ण कुमार अभी जागे ही थे कि‍ पुलि‍सकर्मि‍यों ने दरवाजा खटखटा दि‍या। गेट खोलते ही कृष्‍ण कुमार से बोले- आपके लि‍ए गाड़ी आ चुकी है, चलि‍ए हम आपको जीपीओ ले चलेंगे।

कृष्‍ण कुमार इस बात से चौंक गए। वे बोले अभी तो मुझे नहाना-धोना और पूजा करनी है इसके बाद ही मैं चलने के लिए तैयार हो पाऊंगा। पुलिस ने विनम्रता से उनका इंतजार करने की बात कही।

करीब एक घंटे के अंदर कृष्‍ण कुमार तैयार होकर आए और पुलिस के साथ चले गए। जीपीओ में जिस जगह कृष्‍ण कुमार बैठते थे वहां पहुंचने पर उनके साथ एक अलग तरह का व्यवहार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed