{"_id":"0e42339ea8dc9fddafcdbb4f10b589d5","slug":"now-its-time-for-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: अगले 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: अगले 48 घंटों में होगी झमाझम बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 Jul 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसूनी दस्तक देने के बाद अगले 36 से 48 घंटों में बादल शहर को तर-बतर करने को तैयार हैं। कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक प्रदेश में 13 दिन से ठहरे मानसून राजधानी में झमाझम बारिश के लिए तैयार है।
दूसरी ओर बुधवार को सुबह से ही बादलों की लुकाछिपी के बीच लगभग 90 प्रतिशत तक रिकॉर्ड हुई आर्द्रता से उमस बढ़ी।
दिनभर रुक-रुक कर चले हवा के झोकों ने उमस से मामूली राहत दी। दिन का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 25 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
दिन का अधिकतम पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी ने शुक्रवार से राजधानी समेत आसपास के कई इलाकों में तेज बौछारों की बात कही है।