फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now innovative measurses for uttar pradesh developement

अब इनोवेटिव होगा अखिलेश का यूपी

Mon, 21 Oct 2013 01:31 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Mon, 21 Oct 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
now innovative measurses for uttar pradesh developement

राज्य योजना आयोग ने प्रदेश के क्षेत्रीय संसाधनों व विकास में इनोवेशन (नए-नए प्रयोग) को पूरा महत्व देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


आयोग के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वाजपेयी के निर्देश पर इस संबंध में सलाह देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति का गठन कर दिया गया है। इसमें कई विभागों के अधिकारी व विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

शासन की ओर से गठित इस कमेटी में अपर निदेशक पशुधन डॉ.पीएस गौतम, डा.बलभद्र सिंह यादव पशुपालन विभाग, डॉ.मोहन स्वरूप महाप्रबंधक मिनी डेयरी परियोजना, डॉ.मुकेश श्रीवास्तव नोडल अधिकारी राष्ट्रीय कृषि विकास योजना,डॉ.हरीश चंद्रा विशेष कार्याधिकारी प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, डॉ.राणा प्रताप सिंह संयुक्त निदेशक उद्यान,अमित मेहरोत्रा यूनीसेफ,वकील अहमद राज्य परियोजना समन्वयक निर्मल भारत अभियान पंचायतीराज विभाग और राज्य समन्वयक बायो इनर्जी मिशन सेल पीएस ओझा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ओझा को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। ‘विकास हेतु तकनीकी अनुशंसक समिति’के नाम से गठित यह कमेटी प्रदेश के आर्थिक व सामाजिक विकास के बारे में सुझाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति को राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष व प्रमुख सचिव नियोजन की ओर से दिए गए सुझावों पर भी विचार कर अपनी विशेषज्ञ राय देनी होगी।

समिति अपने सुझाव और संस्तुतियां प्रमुख सचिव नियोजन के जरिए आयोग के उपाध्यक्ष को उपलब्ध कराएगी। इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिया गया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed