{"_id":"68e6cfe6a17b7e1dd60038fd","slug":"now-information-about-every-incident-will-reach-all-police-stations-immediately-lucknow-news-c-13-knp1050-1418700-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब सभी थानों तक तुरंत पहुंचेगी हर घटना की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब सभी थानों तक तुरंत पहुंचेगी हर घटना की सूचना
Thu, 09 Oct 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
रिपीटर की बढ़ाई गई संख्या व जानकारी देते डीजी टेलीकॉम आशुतोष पांडेय।
लखनऊ। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के सभी थाने और बीट सिपाही अब एक-दूसरे से वायरलेस सेट के माध्यम से सीधे वार्ता कर सकेंगे। रेडियो मुख्यालय ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के 1765 वायरलेस सेट को अपग्रेड करते हुए सभी को एक दूसरे से जोड़ने का काम किया है। इससे राजधानी की पुलिस संचार व्यवस्था अब और मजबूत हो जाएगी। यह सुविधा प्रदेश में पहली बार लागू की गई है।
डीजी टेलीकॉम आशुतोष पांडेय ने बताया कि पुलिस विभाग में वायरलेस सेट बहुत की अहम उपकरण है। पहले थानों और पुलिसकर्मियों के हाथ में मौजूद वायरलेस सेट की कम रेंज उसकी सबसे बड़ी कमी हुआ करती थी। थानों पर मौजूद स्टेटिक वायरलेस सेट की रेंज तीन किलोमीटर व फील्ड पर मौजूद पुलिसकर्मी के हाथ में होने वाला हैंडहेल्ड वायरलेस सेट की रेंज एक किलोमीटर होती थी। ऐसे में एक थाने से दूसरे थाने या एक पुलिसकर्मी से दूर मौजूद पुलिसकर्मी के बीच वायरलेस से संवाद स्थापित करना मुश्किल था।
इसी कमी को दूर करने के पुलिस के दूरसंचार विभाग में दो माह तक काम किया। सर्वे करके लखनऊ में पहले लगे दो रिपीटर उपकरणों की संख्या को बढ़ाकर आठ किया गया। इसके अलावा वायरलेस सेट की प्रोग्रामिंग में बदलाव किया गया। दो माह के इस प्रयास के बाद अब लखनऊ पुलिस के मौजूद 623 स्टैटिक और 1142 हैंडहेल्ड वायरलेस सेट को अपग्रेड कर दिया गया है। अब ये सभी वायरलेस सेट एक थाने से दूसरे थाने से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि महानगर से बंथरा की एरियल दूरी 28 किलोमीटर है। पहले महानगर थाने से सीधे बंथरा थाने वायरलेस सेट के माध्यम से संपर्क नहीं किया जा सकता था। अब यह संभव है।
पुलिसिंग में यह फायदा होगा
-हर सूचना एक-दूसरे को वायरलेस के माध्यम से समय के अंदर मिल जाएगी।
-पुलिस के अधिकारी सीधे बीट सिपाही से वायरलेस सेट के माध्यम से बात कर सकेंगे।
-बीट का सिपाही भी घटना की सूचना सीधे थाने और अधिकारियों को पहुंचा सकेगा।
लखनऊ के बाद मथुरा में लागू होगी व्यवस्था
डीजी टेलीकॉम आशुतोष पांडेय ने बताया कि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के बाद इस नई व्यवस्था को जल्द ही मथुरा में लागू किया जाएगा। मथुरा में हर शनिवार और रविवार को काफी भीड़ होती है। ऐसे में मोबाइल सेवा कभी-कभी बाधित हो जाती है। इस नई तकनीक का प्रयोग कर मथुरा पुलिस को भी संचार को नया माध्यम मिल सकेगा।