{"_id":"68402e9550cef047650ece42","slug":"now-if-road-damaged-flood-you-get-huge-compensation-budget-increased-64-times-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अब बाढ़ में सड़क क्षतिग्रस्त हुई तो मिलेगा भारी मुआवजा, 64 गुना तक बढ़ा बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अब बाढ़ में सड़क क्षतिग्रस्त हुई तो मिलेगा भारी मुआवजा, 64 गुना तक बढ़ा बजट
Wed, 04 Jun 2025 06:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:21 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने बाढ़ और आपदाओं में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए बड़ी राहत दी है। इसके लिए जहां पहले 1 लाख रुपये प्रति किमी मिलते थे, अब 64 लाख रुपये तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई सड़क। (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किसी आपदा से सड़कों के क्षतिग्रस्त होने पर इनके पुनर्निमाण के लिए निर्धारित दरों में 64 गुना की वृद्धि कर दी है। जिन प्रमुख जिला मार्गों के क्षतिग्रस्त होने पर पहले एक लाख रुपये प्रति किमी मिलता था, उस राशि को बढ़ाकर अब 64 लाख रुपये कर दिया है। माना जा रहा है कि अब पहले के मुकाबले इस मद से मरम्मत और निर्माण के ज्यादा प्रस्ताव आएंगे।
विज्ञापन
यूपी के कई इलाकों में हर साल बाढ़ से सड़कें क्षतिग्रस्त होती हैं। इनकी मरम्मत व निर्माण के लिए एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचक निधि) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचक निधि ) के तहत बजट दिया जाता है। अभी तक प्रमुख जिला मार्गों (एमडीआर) के क्षतिग्रस्त होने पर इन्हें ठीक करने के लिए एक लाख रुपये प्रति किमी की दर से बजट दिया जाता था। अब 70 प्रतिशत से नुकसान होने पर 64 लाख रुपये प्रति किमी की दर से बजट मिलेगा। 30-70 प्रतिशत तक नुकसान होने पर 32 लाख रुपये प्रति किमी की दर से बजट मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- आईटी ऑफिस में मारपीट: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र किए गए निलंबित, बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध किया
विज्ञापन
इसी तरह से ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए प्रति किमी मिलने वाले 60 हजार रुपये के बजट को भी बढ़ाकर 36.75 लाख रुपये (70 प्रतिशत से अधिक) और 18.25 लाख रुपये (30-70 प्रतिशत) कर दिया गया है। अन्य जिला मार्गों (ओडीआर) के लिए क्रमशः 54.5 लाख और 26.75 लाख रुपये प्रति किमी दिया जाएगा।
ये भी पढ़े- UP: यूपी में कल से सिमटेगी बारिश, अब गर्मी दिखाएगी तेवर... चार से पांच डिग्री बढ़ेगा पारा
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि पहले इस मद में इतनी कम राशि मिलती थी कि कोई विभाग बजट लेने के लिए मुश्किल से ही आवेदन करता था। लेकिन, अब प्रस्ताव काफी ज्यादा आने की संभावना है।