{"_id":"5d9c95ee8ebc3e93c633910e","slug":"now-haz-form-will-be-filled-only-through-online-system","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब हज के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही होंगे आवेदन, वेबसाइट व मोबाइल एप पर फॉर्म भरने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हज के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही होंगे आवेदन, वेबसाइट व मोबाइल एप पर फॉर्म भरने की सुविधा
Tue, 08 Oct 2019 07:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 08 Oct 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
mecca
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी है। इसके लिए 10 अक्तूबर से कमेटी की वेबसाइट और एंडरॉयड मोबाइल एप से आवेदन किए जा सकेंगे।
ऑनलाइन आवेदन को बढ़ावा देने के लिए बीते वर्षों से राज्य हज कमेटियों को आवेदन फॉर्म की बुकलेट जारी नहीं की थी। हालांकि ऑफलाइन के लिए वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in से फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड कर भरने की सुविधा थी, लेकिन इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।
हज कमेटी के सहायक सचिव जावेद खान ने बताया कि राज्य हज कमेटी अपने कार्यालय के अलावा जिलों में ई-सुविधा काउंटर खोलने की तैयारी कर रही है, ताकि अनपढ़ व कम पढ़े-लिखे आवेदकों को परेशानी न हो। सुविधा काउंटरों पर निशुल्क आवेदन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
दस्तावेजों का वेरिफिकेशन कराना होगा अनिवार्य
आवेदन के लिए वेबसाइट पर लॉगऑन कर विवरण भरना होगा। इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए आवेदन फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, एड्रेस प्रूफ और फॉर्म की हार्ड कॉपी सुरक्षित अपने पास रखनी होगी।
वेरिफिकेशन के बिना जमा फॉर्म अधूरा माना जाएगा और निरस्त कर दिया जाएगा। फॉर्म के साथ बैंक खाते की कैंसिल चेक की प्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, एक कलर फोटो सफेद बैकग्राउंड के साथ, निर्धारित प्रारूप पर घोषणा पत्र जमा शुल्क की पे-इन स्लिप, पासपोर्ट की छायाप्रति राज्य हज कमेटी में जमा करनी होगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in पर लॉगऑन कर ईमेल आइडी डालकर पासवर्ड देना होगा। इसकेबाद हज कमेटी एक लॉगइन आईडी आवेदक के ईमेल पर भेजेगी। इसी लॉग इन आईडी से आवेदन किया जाएगा। आवेदक को अपने पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, एड्रेस प्रूफ, हलफनामा, फॉर्म के आगे की कॉपी स्कैन कर फॉर्म के साथ भेजनी होगी।
मोबाइल पर ऐसे करें आवेदन
हज कमेटी ऑफ इंडिया का मोबाइल एप HAJ COMMITTEE OF INDIA गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। एंड्रायड मोबाइल फोन में इसे डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक वेबसाइट से पे-इन स्लिप डाउनलोड कर हज कमेटी ऑफ इंडिया मुंबई केस्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता संख्या 35398104789 में, तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाता संख्या 318702010406010 में किसी भी शाखा में 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करेंगे। इसके अलावा वेबसाइट पर ई-पेमेंट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।