Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now flats will be available on ten year installments

Lucknow News: अब दस वर्ष की किस्त पर मिलेंगे फ्लैट

Tue, 05 May 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Now flats will be available on ten year installments
अटल नगर बहुमंजिला आवासीय योजना ।
लखनऊ। देवपुर पारा स्थित एलडीए की अटल नगर बहुमंजिला आवासीय योजना में फ्लैट लेने वालों को अब सात के बजाय दस वर्ष की मासिक किस्तों में पैसा अदा करने की सहूलियत मिलेगी। किस्तों पर ब्याज भी नौ की जगह सात प्रतिशत की दर से लिया जाएगा। एलडीए वीसी ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना में 12 से लेकर 19 मंजिल के 15 टावरों में कुल 2,496 फ्लैट हैं। 30 से लेकर 54.95 वर्गमीटर के इन फ्लैटों की कीमत 9.83 लाख रुपये से शुरू होती है। टू बीएचके फ्लैट 16 से 21 लाख रुपये के बीच हैं। यहां ज्यादातर फ्लैटों का लॉटरी से आवंटन हो चुका है। इस समय 630 फ्लैट खाली हैं। इनमें से 539 वन बीएचके और 91 टू बीएचके के हैं। 18 अप्रैल को खोला गया पंजीकरण 17 मई तक चलेगा।
विज्ञापन


वीसी ने बताया कि पुरानी व्यवस्था के तहत आवंटियों को सात वर्ष की 84 किस्तों में नौ प्रतिशत की वार्षिक दर पर भुगतान करना होता था। वन बीएचके के फ्लैट की मासिक किस्त करीब 15,000 रुपये बनती थी। लोगों की मांग पर समीक्षा के बाद छूट का प्रावधान किया गया है। अब सात प्रतिशत की दर से वन बीएचके फ्लैट की किस्त 10,767 रुपये बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




आवंटन करा चुके लोगों को भी मिलेगा लाभ

वीसी ने बताया कि नए आदेश का लाभ उन्हें भी मिलेगा, जिन्हें फ्लैट आवंटित हो चुके हैं। इसके लिए योजना के संपत्ति प्रभारी से मिलकर आवेदन देना होगा।



फ्लैट से अधिक दावेदार

योजना में फ्लैट का ऑनलाइन पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट से होगा। वन बीएचके फ्लैट के लिए 55,658 रुपये और टू बीएचके फ्लैट के लिए 1,00,852 रुपये पंजीकरण शुल्क है। आवंटन न होने पर यह रकम आवेदक को लौटा दी जाएगी। बीते 15 दिनों में 2108 लोगों ने रजिस्ट्रेशन बुकलेट खरीदी है, जिनमें से 642 ने पंजीकरण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed