{"_id":"5f40d20d069c9304b275df44","slug":"now-final-mou-for-jewar-airport-to-be-held-by-15-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 अक्तूबर तक हो सकेगा जेवर एयरपोर्ट के लिए फाइनल एमओयू, सीईओ को भारत बुलाएगी यूपी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 अक्तूबर तक हो सकेगा जेवर एयरपोर्ट के लिए फाइनल एमओयू, सीईओ को भारत बुलाएगी यूपी सरकार
Sat, 22 Aug 2020 01:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए विकासकर्ता संस्था ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के बीच 15 अक्तूबर तक फाइनल एमओयू किया जा सकेगा। नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल की ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के सीईओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद यह निर्णय किया गया।
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट निर्माण के लिए अप्रैल में फाइनल एमओयू होना था, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद होने के कारण अंतिम तिथि 16 अगस्त तक बढ़ा दी गई। अनलॉक-3 में भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं हुई हैं। लिहाजा ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी के प्रतिनिधि एमओयू के लिए नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने ज्यूरिख एयरपोर्ट के सीईओ डेनियल बिचर को विशेष विमान से 15 अक्तूबर तक भारत आकर एमओयू साइन करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे भारत आने की मंजूरी के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में आवेदन करें।
विज्ञापन
यूपी सरकार भी उन्हें अनुमति देने के लिए गृह मंत्रालय से आग्रह करेगी। कोरोना संक्रमण के चलते जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू होने में छह महीने से अधिक विलंब हो गया है। एयरपोर्ट के लिए सभी विभागों की एनओसी मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था से एमओयू होने के बाद एयरपोर्ट का निर्माण युद्धस्तर पर शुरू हो जाएगा।