फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now farmers will get fertilizer easily

Lucknow News: अब किसानों को आसानी से मिलेगी खाद

Fri, 17 Oct 2025 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Now farmers will get fertilizer easily
किसानों को खाद देने के लिए निजी क्षेत्र का रैक पॉइंट बृहस्पतिवार से आलमनगर में चालू हुआ।
लखनऊ। जिले के किसानों को अब आसानी से खाद मिलेगी। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की पहल पर निजी क्षेत्र का रैक पॉइंट बृहस्पतिवार से आलमनगर में चालू हुआ।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी तेगबहादुर सिंह ने बताया कि हिंदुस्तान उर्वरक व रसायन लिमिटेड की 1170 मीट्रिक टन यूरिया की रैक पहुंची है। इसमें से 234 मीट्रिक टन पीसीएफे के लिए और 936 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र के लिए आवंटित की गई है। इन उर्वरकों का वितरण निजी एवं सहकारी समितियों के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


जिले में अब सहकारिता और निजी दोनों रैक पॉइंट सक्रिय हो जाने से उर्वरक की समय पर आपूर्ति हो सकेगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में लक्ष्य के मुकाबले उर्वरक पर्याप्त मात्रा में है। किसानों से अपील की गई कि आलू, दलहन और तिलहन जैसी फसलों के लिए एनपीके उर्वरक का इस्तेमाल करें। यह सलाह भी दी गई कि रासायनिक उर्वरकों का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से लागत के साथ रोग व कीट संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक संबंधित समस्या के लिए नियंत्रण कक्ष के नंबर 9198938099 पर संपर्क कर सकते हैं। किसान अपने विकास खंड स्थित राजकीय बीज भंडार पर एडीओ (कृषि) से भी मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed