फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now e-rickshaws will run on six routes only, will get relief from jam

Lucknow News: अब छह रूटों पर ही दौड़ेंगे ई-रिक्शा, मिलेगा जाम से छुटकारा

Fri, 08 Nov 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Nov 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Now e-rickshaws will run on six routes only, will get relief from jam
मुख्य सुपर मार्केट में मनमानी तरीके से ई-रिक्शा चलने से लगा जाम। - फोटो : संवाद
रायबरेली। शहरवासियों को जाम से राहत दिलवाने के साथ बढ़ते सड़क हादसे रोकने के लिए ई-रिक्शा के संचालन पर नकेल कसेगी। ई-रिक्शा संचालकों की मनमानी रोकने के लिए इनके संचालन के लिए छह रूट निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित रूटों के इतर अन्य किसी मार्ग पर ई-रिक्शा संचालित होता मिलने पर मौके पर ही संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। शुक्रवार से इसका अनुपालन पूरी सख्ती के साथ लागू कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में विभिन्न रूटों पर सात हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ते हैं। इनकी सर्वाधिक संख्या शहरी इलाके में है। शहर की सड़कों के साथ ही हाईवे व गलियों में बेतरतीब से दौड़ते ई-रिक्शा देखे जा सकते हैं। इस कारण शहर से जुड़े हर मार्ग पर आए दिन लोगों को जाम की परेशानी से भी जूझना पड़ता है। इसके साथ ही निर्धारित से अधिक संख्या में सवारी बैठाने के कारण ई-रिक्शा पलटने के कारण होने वाले सड़क हादसे भी परेशानी का सबब बनते हैं।
विज्ञापन


एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा संचालन के लिए छह रूटों का निर्धारण कर दिया गया है। अब इनका संचालन निर्धारित रूटों पर ही होगा। यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर ने बताया कि इसके साथ ही सड़क हादसों को रोकने के लिए संचालित यातायात माह में नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चला कर वाहन चालकों को जागरूक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन रूटों पर ही दौड़ सकेंगे ई-रिक्शा
- सिविल लाइंस से बस स्टाप, लालगंज तिराहा से राजघाट तक।
- राजघाट से लालगंज तिराहा, बस स्टाप, रेलवे स्टेेशन से रतापुर चौराहा तक।
- त्रिपुला से जहानाबाद, बस स्टाप, लालगंज तिराहा तक।
- मामा चौराहा से बरगद चौराहा, कलेक्ट्रेट, डिग्री कॉलेज, इंदिरा नगर, पुलिस लाइंस चौराहा तक
- डिग्री कॉलेज से सुपर मार्केट, रेलवे स्टेशन, घंटाघर तक
- सारस चौराहा से घोसियाना, बेलीगंज, मधुबन मार्केट, रामकृपाल तिराहा, घंटाघर, जहानाबाद, रेलवे स्टेशन तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed