फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now driving license will not be made from jugaad in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में अब जुगाड़ से नहीं बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Tue, 11 Feb 2020 01:53 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 11 Feb 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Now driving license will not be made from jugaad in uttar pradesh
उत्तर प्रदेश ड्राइविंग लाइसेंस - फोटो : File

प्रदेश में जुगाड़ से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब मुश्किल हो गया है। चाहे आप कितने ही बड़े रसूखदार क्यों न हों, आवंटित टाइम स्लॉट से पहले डीएल के लिए बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी नहीं करा पाएंगे। 

विज्ञापन


संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) ने लर्निंग व परमानेंट डीएल के ऑनलाइन आवेदन पर बायोमीट्रिक प्रक्रिया के लिए जिस दिन बुलाया है, आपको उसी दिन यह प्रक्रिया पूरा करानी पड़ेगी। हालांकि परिवहन विभाग ने बुलावे की तारीख पर नहीं आने पर अगले दो दिन की और मोहलत दी है। इसके बावजूद यदि आवेदक बायोमीट्रिक प्रक्रिया के लिए नहीं आ पाता है तो उसे दोबारा टाइम स्लॉट लेना पड़ेगा। यह व्यवस्था सात फरवरी शाम से प्रभावी हो गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) से वीआईपी आवेदक के बुलावे की तारीख यानी आवंटित टाइम स्लॉट में बदलाव का अधिकार छीन लिया है। इसके बाद एनआईसी ने सारथी सॉफ्टवेयर में यह प्रावधान कर दिया, जिससे प्रदेश भर के एआरटीओ अब वीआईपी के लिए बुलावे की तारीख को बदल नहीं पाएंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको सर्वाधिक परेशानी

परिवहन विभाग की नई व्यवस्था से उन्हें सर्वाधिक परेशानी शुरू हो गई है, जो दूसरे राज्यों में रहकर नौकरी या शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे आवेदक गृह जनपद से डीएल बनवाने के लिए आवंटित टाइम स्लॉट को जुगाड़ से बदला लेते थे। 

पहले दिन 60 वीआईपी लौटे

नई व्यवस्था लागू होने के बाद पहले दिन 10 फरवरी को सर्वाधिक प्रभाव लखनऊ में देखने को मिला। यहां 60 वीआईपी डीएल की बायोमीट्रिक प्रक्रिया पूरी किए बिना आरटीओ से लौट गए। इनमें राजनेता, उनके करीबी और बड़े पदों पर काबिज अफसर शामिल थे। गौरतलब है कि लखनऊ के आरटीओ में रोजाना 450 आवेदक में से 50 से 70 वीआईपी बायोमीट्रिक प्रक्रिया के लिए आते हैं। वर्तमान में लर्निंग डीएल बनवाने की वेटिंग लगभग डेढ़ माह चल रही है।  

अब आवेदक को लर्निंग व परमानेंट डीएल के लिए जो टाइम स्लॉट की तारीख मिलेगी, उसी पर और उसके दो दिन बाद तक बायोमीट्रिक प्रक्रिया कराने की सहूलियत मिलेगी। -संजीव गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), आरटीओ लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed