फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now daily one thousand five husdred corona testing will be done in Lucknow.

Covid test: स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट बढ़ाने के दिए निर्देश, अस्पतालों में 3872 बेड तैयार

Sat, 31 Dec 2022 03:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 31 Dec 2022 03:07 PM IST
सार

लखनऊ में कोरोना टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अस्पतालों में 3872 बेड भी तैयार कर लिए गए हैं। सीएमओ के अनुसार, अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था है।

विज्ञापन
Now daily one thousand five husdred corona testing will be done in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग अब जिले में रोजाना डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच करेगा। अभी इसका आंकड़ा एक हजार है। शुक्रवार को इसका ग्राफ बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। जिले में अभी 29 रैपिड रिस्पांस टीमें जांच कर रही हैं। जल्द इनकी संख्या 52 की जाएगी। उधर, एयरपोर्ट पर यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग का आंकड़ा बढ़ाया जाएगा। इस दौरान जिनकी एंटीजेन जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनकी आरटीपीसीआर के साथ जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना केजीएमयू भेजा जाएगा। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी जांच टीमें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


कोरोना से निपटने के लिए जिले के लेवल एक से तीन तक के अस्पतालों में बेड, आईसीयू-वेंटिलेटर के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। शुक्रवार को डीएम कार्यालय में कोविड को लेकर हुई बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियों का खाका पेश किया। इसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वकील की पिटाई से नाराज साथियों ने लखनऊ-रायबरेली मार्ग किया जाम, मुकदमा खत्म करने पर बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो लोकतंत्र को करें मजबूत


सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीजों के लिए अस्पतालों में 3872 बेड हैं। बलरामपुर अस्पताल, लोकबंधु, केजीएमयू, एरा, प्रसाद, कैरियर इंस्टीट्यूट, इंटीग्रल, टीएस मिश्रा, कैंसर संस्थान, राम सागर मिश्र, मलिहाबाद, चिनहट, मोहनलालगंज व गोसाईगंज सीएचसी में इलाज की सुविधा है।

इनमें से लेवल एक के छह अस्पतालों में 220, लेवल दो के सात अस्पताल में 1935 और लेवल तीन के चार अस्पतालों में 1717 बेड हैं। अस्पतालों में जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. निशांत निर्वाण समेत अन्य डॉक्टर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed