फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Laywers showed protest against police beats a lawyer in Mohanlalganj.

Mohanlalganj: वकील की पिटाई से नाराज साथियों ने लखनऊ-रायबरेली मार्ग किया जाम, मुकदमा खत्म करने पर बनी बात

Sat, 31 Dec 2022 02:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज Published by: ishwar ashish Updated Sat, 31 Dec 2022 02:27 PM IST
सार

पुलिस द्वारा हाईकोर्ट के वकील की बेरहमी से पिटाई और फिर हवालात में बंद करने को लेकर साथी वकीलों ने जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Laywers showed protest against police beats a lawyer in Mohanlalganj.
कोतवाली में मौजूद वकील। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाईक व कार में मामूली टक्कर के बाद पुलिस ने वकील व उसके साथी को थाने लाकर बेरहम से पिटाई कर हवालात मे डाल दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज वकीलों ने शनिवार को थाने का घेराव कर हाईवे जाम कर दिया। वकील दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने व इंस्पेक्टर, एसीपी को हटाए जाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान वकीलों व पुलिस में धक्का मुक्की भी हुई।

विज्ञापन


इस हंगामे के दौरान लगभग दो घंटे तक लखनऊ-रायबरेली राजमार्ग व अन्य सड़कें जाम रहे। एडीसीपी ने दोषी पुलिस कर्मियो के विरूद्व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। वकील ने दोषियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नए साल पर मुस्तैदी: 100 से अधिक जगहों पर तैनात रहेंगे 8000 पुलिसकर्मी, अस्पताल के कर्मचारी भी हाई अलर्ट पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की अपील, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो लोकतंत्र को करें मजबूत


सरसवां अर्जुनगज के रहने वाले अधिवक्ता अश्वनी कुमार सिंह ने बताया साथी अरुण ओझा के साथ शुक्रवार की रात सिसेण्डी से अपने घर जा रहे थे उसी समय उल्टी दिशा से आ रही बाइक उनकी कार में टकरा गई। इस दौरान चौकी पर तैनात दरोगा राजकुमार व वीके सरोज ने बिना कुछ सुने उनकी पिटाई शुरू कर चौकी की लाइट बन्द कर दी और बाइक सवार सतीश निर्मल की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया।


इसके बाद शनिवार सुबह मोहनलालगंज और लखनऊ के नाराज वकीलों ने मोहनलालगंज कोतवाली के सामने पहुंचकर हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान वकीलों और पुलिस में कई बार झड़प हो गई और हवालात से सड़क पर लाये गए पीड़ित वकील को देखकर और आक्रोशित हो गए। वकीलों ने आरोपी दरोगाओं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात कहकर नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके बाद दरोगाओं पर कार्रवाई और पीड़ित वकील का मुकदमा खत्म करने की बात पर वकील शांत हुए और हाइवे से जाम खत्म किया। पीड़ित वकील ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ तहरीर दी है। 
एसीपी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी दारोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

... और जाम हो गया मोहनलालगंज
वकीलों के हंगामे से लखनऊ-रायबरेली मार्ग, मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग, मोहनलालगंज- सिसेण्डी मार्ग, जुनाबगंज- मोहनलालगंज मार्ग जाम हो गए जिससे आम लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed